- Hindi News »
- India »
- Kuwait To Hyderabad Indigo Flight Aircraft Diverted To Mumbai After Human Bomb Threat Message
कुवैत से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में मानव बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Human Bomb Threat Indigo Flight: फ्लाइट में मानव बम, सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं। ऐसा ही एक धमकी भरा मैसेज एयरपोर्ट के अधिकारियों को मिला।
- Written By: अर्पित शुक्ला

IndiGoविमान (फाइल फोटो)
Indigo Flight Human Bomb Threat: कुवैत से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया है। यह कदम उस समय उठाया गया जब फ्लाइट में “ह्यूमन बम” होने की धमकी मिली। यह धमकी दिल्ली एयरपोर्ट पर एक ईमेल के जरिए भेजी गई थी। अधिकारियों ने इस अलर्ट को बेहद गंभीर माना। फिलहाल विमान मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया है। वहां सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। स्पेशल सिक्योरिटी टीमें और इमरजेंसी रिस्पॉन्डर पूरी तरह तैयार हैं। अधिकारी पूरे मामले पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
इंडिगो की फ्लाइट में मानव बम की धमकी
इंडिगो फ्लाइट में ह्यूमन बम की धमकी मिलते ही हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी तुरंत अलर्ट पर आ गई। पूरा मामला तब सामने आया जब दिल्ली एयरपोर्ट पर एक विस्तृत ईमेल पहुंचा। इसमें मानव बम से संबंधित धमकी का जिक्र था, जिसे अधिकारियों ने बेहद संवेदनशील माना। धमकी कुवैत से हैदराबाद जा रही इंडिगो की इस फ्लाइट से जुड़ी थी। मंगलवार को उड़ान भरते ही इस खतरे के कारण विमान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया।
मुंबई डायवर्ट किया गया विमान
खबर लिखे जाने तक फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई थी। लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन ने पहले ही सभी एहतियाती कदम लागू कर दिए थे। इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीमों सहित सुरक्षा बल पूरी तरह तैनात हैं और अधिकारी हालात पर करीबी नजर रख रहे हैं। विमान में यात्रियों की संख्या को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। इंडिगो एयरलाइन की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
जाते-जाते भी नहीं सुधरे यूनुस, बिना नाम लिए भारत के खिलाफ उगला जहर, फिर अलापा ‘सेवन सिस्टर्स’ का राग
कौन हैं गयाजी के शुभम कुमार, जिन्होंने जेईई मेन 2026 में हासिल किया 100 पर्सेंटाइल? बहन भी हैं IITian
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
लगातार मिल रही बम धमकी
यह ऐसी पहली घटना नहीं है। सोमवार को भी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में एक प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। स्कूल के ऑफिस में सुबह करीब 6:30 बजे एक ईमेल आया था, जिसमें लिखा था कि स्कूल में बम लगाया गया है और इसे उड़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- शीतलहर की जद में उत्तर भारत, दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक ठंड का कहर, तमिलनाडु में स्कूल-कॉलेज बंद
स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की तलाशी ली। हालांकि, उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। यह धमकी ‘होक्स’ यानी झूठी निकली। इसके बाद स्कूल में सुरक्षा बढ़ा दी गई और कक्षाओं को जारी रखने की अनुमति दे दी गई।
Kuwait to hyderabad indigo flight aircraft diverted to mumbai after human bomb threat message
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जाते-जाते भी नहीं सुधरे यूनुस, बिना नाम लिए भारत के खिलाफ उगला जहर, फिर अलापा ‘सेवन सिस्टर्स’ का राग
Feb 17, 2026 | 09:05 AMस्मार्ट मीटर से सस्ता हुआ बिजली बिल, नासिक में 31.93 लाख की छूट; स्मार्ट मीटर ने बदली तस्वीर
Feb 17, 2026 | 09:01 AMकौन हैं गयाजी के शुभम कुमार, जिन्होंने जेईई मेन 2026 में हासिल किया 100 पर्सेंटाइल? बहन भी हैं IITian
Feb 17, 2026 | 08:53 AMथप्पड़बाज BDO की दबंगई, पैर पकड़ गिड़गिड़ाता रहा युवक, साहब बरसाते रहे तमाचे; वीडियो वायरल
Feb 17, 2026 | 08:49 AMRamadan 2026: रमजान और इफ्तार पार्टी के लिए बेस्ट हैं ये शरारा सूट डिजाइन, देखते ही हार बैठेंगे दिल
Feb 17, 2026 | 08:49 AMमहाराष्ट्र में देश की पहली ‘एआई लिविंग लैब’ शुरू, लघु उद्योगों को मिलेगा तकनीकी बल
Feb 17, 2026 | 08:49 AMमहाकुंभ की तैयारी: सिंहस्थ से पहले नासिक पहुंचे साधु, पंचवटी बनी पहली पसंद
Feb 17, 2026 | 08:48 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM










