Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोलकाता कांड: चिकित्सकों की हड़ताल आज भी जारी, ममता सरकार के खिलाफ SC पहुंचा केंद्र

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में चिकित्सकों की हड़ताल आज भी जारी रही। वहीं केंद्र सरकार ने ममता सरकार को निशाने पर लेते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 04, 2024 | 11:01 AM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बीते महीने एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में पश्चिम बंगाल में कनिष्ठ चिकित्सकों की हड़ताल आज भी जारी रही। तीन सप्ताह से अधिक समय से जारी हड़ताल के कारण राज्य के ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।

इधर केंद्र सरकार ने ममता सरकार को निशाने पर लेते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की है। गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अर्जी में कहा गया है कि ऑन ड्यूटी CISF कर्मियों के पास उचित आवास और बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं, जिसकी वजह से उन्हें ड्यूटी करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस हड़ताल में शामिल एक जूनियर डॉक्टर ने कहा, ‘‘न्याय की हमारी मांग अब भी अधूरी है। विरोध-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारी बहन को इंसाफ नहीं मिल जाता और दोषियों को कड़ी सजा नहीं दे दी जाती।” उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी चिकित्सक कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं, लेकिन वह अभी तक पद पर बने हुए हैं। प्रदर्शनकारी चिकित्सकों का आरोप है कि पुलिस ने आरजी कर अस्पताल में नौ अगस्त को एक महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना की जांच के दौरान पर्याप्त कदम नहीं उठाए।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बाद में मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी थी। आरजी कर अस्पताल के एक जूनियर डॉक्टर ने कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि मामले में कई लोगों को बचाया जा रहा है और सच्चाई सामने आनी चाहिए।”

जानकारी दें कि बीते मंगलवार को ‘ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (NIFGDA)’ ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला के साथ कथित बलात्कार व हत्या के मामले में मंगलवार को शीघ्र न्याय की मांग की था। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए NIFGDA के अतिरिक्त महासचिव डॉ.सुवर्ण गोस्वामी और डॉ। प्रफुल्ल कुमार ने मामले में जवाबदेही की मांग करते हुए देशव्यापी आंदोलन के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की। एक बयान के अनुसार, संगठन ने घटना पर व्यापक सार्वजनिक आक्रोश को ध्यान में रखते हुए न्यायपालिका से मामले का निस्तारण संवेदनशीलता और तत्परता से करने का आग्रह किया।

बता दें कि आरजी कर अस्पताल के सेमिनार कक्ष में नौ अगस्त को एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। पुलिस ने इस मामले में अगले दिन एक नागरिक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया था।

Kolkata rape case centre moves sc accuses mamata govt rg kar hospital protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2024 | 10:55 AM

Topics:  

  • kolkata doctor case
  • Mamata Banerjee

सम्बंधित ख़बरें

1

हमारा पेट काटकर अपना प्रचार कर रहे; 20,000 करोड़ का नुकसान, GST 2.0 पर ममता बनर्जी का हमला

2

Vivek Agnihotri: ममता बनर्जी से विवेक अग्निहोत्री ने पूछा सवाल, क्या हिंदुओं के दर्द की बात करना…

3

SIR शुरू होने से पहले बंगाल में क्यों मची अफरा-तफरी? बांग्लादेश से सटे जिलों में डर का माहौल

4

फिर सामने आई TMC की अंदरूनी कलह, कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को बताया समय की बर्बादी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.