Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पश्चिम बंगाल में 8वें दिन भी जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल जारी, महीनें भर बाद भी नहीं मिला न्याय

कोलकाता महिला डॉक्टर केस को महीनें भर से ज्यादा का समय हो चुका है, जहां अभी तक आरोपियों को सजा नहीं मिल सकीं हैं। ऐसे में कोलकाता में जूनियर डॉक्टर्स की भी हड़ताल दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आज 8वें दिन भी जूनिटर डॉक्टर्स की हड़ताल जारी रही।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Sep 16, 2024 | 12:59 PM

डॉक्टर्स हड़ताल (सौजन्य- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: महीने भर से ज्यादा हो गया है, लेकिन कोलकाता मर्डर केस के सिलसिले में डॉक्टरों की हड़ताल अभी भी जारी है, जो थमने का नाम नहीं ले रही। जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता ये हड़ताल भी चलती रहेगी ऐसा लग रहा है।

पश्चिम बंगाल में आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही और उन्होंने कहा कि वे आरजी कर अस्पताल में बलात्कार एवं हत्या की घटना की पीड़िता को न्याय दिलाने के अपने संकल्प पर कायम रहेंगे।

8वें दिन जारी हड़ताल

स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय स्वास्थ्य भवन के बाहर डॉक्टरों का धरना प्रदर्शन आठवें दिन और उनकी हड़ताल 36वें दिन भी जारी है। उन्होंने कोलकाता पुलिस आयुक्त को हटाने तथा राज्य के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों से मुलाकात करने की अपनी मांगों को पूरा किए जाने तक प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें- PM Modi Gujarat Visit: स्वयं बिजली पैदा करने में सक्षम…‘सूर्य घर’ योजना के लाभार्थियों से बातचीत में बोले प्रधानमंत्री

एक प्रदर्शनकारी कनिष्ठ डॉक्टर ने कहा, ‘‘हम अपनी मांगें पूरी किए जाने तक हड़ताल जारी रखेंगे। राज्य सरकार इस संकट को हल करने को लेकर गंभीर नहीं है।”

ममता बनर्जी पहुंची धरनास्थल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को कनिष्ठ चिकित्सकों के धरनास्थल पर अचानक पहुंची थीं और उन्हें उनकी मांगों पर गौर करने तथा दोषी पाए जाने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन गतिरोध को दूर करने के लिए प्रस्तावित वार्ता विफल होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के आवास पर तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद उन्हें कार्यक्रम स्थल से चले जाने को कहा गया।

ममता बनर्जी के अनुरोध पर थे राजी

एक अन्य डॉक्टर ने दावा किया कि वे सीधा प्रसारण या वीडियो रिकार्डिंग के बिना ही बैठक में शामिल होने पर राजी हो गये थे जैसा कि ममता ने अनुरोध किया था और स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य को इस निर्णय की सूचना दी गई थी लेकिन प्रदर्शनकारियों को यह कहते हुए मुख्यमंत्री आवास से जाने के लिए कहा गया कि अब काफी देर हो गयी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के नए सीएम को लेकर कयास तेज, आज केजरीवाल से मुलाकात करेंगे सिसोदिया

बैठकों के सीधा प्रसारण और उपस्थित प्रतिनिधियों की संख्या पर असहमति के कारण जूनियर डॉक्टरों और ममता के बीच बातचीत के पिछले कुछ प्रयास भी नाकाम रहे हैं। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमीनार हॉल में नौ अगस्त को परास्नातक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर का शव मिला था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर इस घटना की जांच कर रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Kolkata muder case junior doctors strike 8th day continues

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 16, 2024 | 12:22 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

रेड लाइट एरिया में व्यक्ति से लूट, महिला अरेस्ट, प्रेम प्रसंग में युवक पर जानलेवा हमला

2

RSS कार्यालय में संविधान भेंट करने की कोशिश, पुलिस ने युकां कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

3

बिहार चुनाव की तारीखों का काउंटडाउन शुरू! एक तरफ ECI की बैठकें, दूसरी तरफ भाजपा का महामंथन

4

महाराष्ट्र मंदिरों की हड़पी जमीनों का होगा सर्वे, ‘एंटी लैंड ग्रैबिंग एक्ट’ लागू करने के आदेश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.