Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोलकाता कांड: जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आज भी जारी, काम बंद होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, मरीज हलकान

पश्चिम बंगाल में सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने अपनी सहकर्मी के लिए न्याय की मांग को लेकर पूर्ण ‘काम रोको' अभियान आज शुक्रवार को भी जारी रखा हुआ है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 04, 2024 | 11:22 AM

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आज भी जारी

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने अपनी सहकर्मी के लिए न्याय की मांग को लेकर पूर्ण ‘काम रोको’ अभियान आज शुक्रवार को भी जारी रखा हुआ है। प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर आरजी कर अस्पताल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में तथा अस्पतालों में बेहतर सुरक्षा उपायों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस बाबत जूनियर डॉक्टरों की मानें तो अपने अगले कदम पर निर्णय के लिए वे आज शासी निकाय की बैठक कर रहे हैं। लेकिन वे पश्चिम बंगाल के सभी अस्पतालों में सुरक्षा की अपनी मांग से समझौता नहीं करने वाले। इससे एक दिन पहले कुछ वरिष्ठ डॉक्टरों ने आम मरीजों की परेशानियों को देखते हुए उनसे अपना पूर्ण ‘काम रोको’ अभियान वापस लेने का अनुरोध किया था। शासी निकाय की यह बैठक बीते गुरुवार रात 8 बजे शुरू हुई और आज शुक्रवार सुबह तक जारी रही। इस बैठक के निर्णय की अभी घोषणा नहीं हुई है।

यहां पढ़ें – तिरुपति लड्डू विवाद पर आज फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या होगा कोई फैसला

सम्बंधित ख़बरें

राहुल गांधी असफल वंशवादी, उन पर कांग्रेस नेताओं को भी भरोसा नहीं, भाजपा नेता ने बोला हमला

बंगाल में जाएगी ममता की कुर्सी…या असम में हिलेगा हिमंता का सिंहासन, 2026 में किधर जाएंगे ‘किंगमेकर’ मुस्लिम?

ममता बनर्जी ने चला नीतीश कुमार वाला दांव, चुनाव से पहले युवा साथी प्लान पर बवाल, टेंशन में BJP!

ममता बनर्जी के अफसरों पर चुनाव आयोग का एक्शन, पश्चिम बंगाल में 7 अधिकारी सस्‍पेंड, जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी दें कि सरकारी कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड सागर दत्ता अस्पताल में एक मरीज के परिवार द्वारा चिकित्साकर्मियों पर हमले की घटना के बाद जूनियर डॉक्टरों ने बीते 1 अक्टूबर को फिर से ‘काम रोको’ अभियान शुरू किया था। इससे पूर्व कनिष्ठ चिकित्सकों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बीते 9 अगस्त को सहकर्मी चिकित्सक से दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में 42 दिन तक काम बंद किया था। हालांकि राज्य के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद उन्होंने 21 सितंबर को अपनी हड़ताल समाप्त कर दी तथा सुरक्षा और प्रभावी स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यक सेवाएं बहाल कर दीं थी।

यहां पढ़ें –  रेलवे कर्मियों को PM मोदी का तोहफा! दिवाली से पहले मिलेगा 78 दिनों का बोनस

हालांकि इन डॉक्टरों ने चिकित्सक की दुष्कर्म और हत्या के मामले में CBI जांच की गति पर भी चिंता व्यक्त की है। जूनियर डॉक्टरों ने द्वारा बीते मंगलवार को जारी एक बयान में दावा किया गया थी कि केंद्रीय एजेंसी की जांच धीमी है और वे “निराश” हैं। वहीं मृतक डॉक्टर के लिए शीघ्र न्याय की मांग के अलावा, आंदोलनकारी चिकित्सक राज्य के स्वास्थ्य सचिव को हटाने और अस्पतालों में अधिक पुलिस सुरक्षा की भी मांग पर भी अड़े हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Kolkata incident junior doctors strike continues in west bengal today as well

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2024 | 11:18 AM

Topics:  

  • kolkata doctor case
  • Mamata Banerjee

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.