रेलवे कर्मियों को PM मोदी का तोहफा! दिवाली से पहले मिलेगा 78 दिनों का बोनस

दिवाली के पहले रेलवे के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी के अनुसार उन्हे 78 दिनों का बोनस मिलेगा। इस ऐलान से रेलवे के 11,72,240 कर्मचारियों का सीधा फायदा मिलेगा।
रेलवे कर्मियों को PM मोदी का तोहफा
रेलवे कर्मियों को PM मोदी का तोहफा
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : दिवाली के पहले रेलवे के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी के अनुसार उन्हे 78 दिनों का बोनस मिलेगा। यह फैसला केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बीते गुरुवार को ही लिया गया है। वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि, सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 2029 करोड़ रुपए के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को भी अपनी मंजूरी दी है।

वैष्णव ने बताया कि इस ऐलान से रेलवे के 11,72,240 कर्मचारियों का सीधा फायदा मिलेगा। सरकार ने प्रधानमंत्री-राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) और कृषोन्नति योजना को भी अपनी मंजूरी दी है। इसके लिए 1,01,321 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कहा गया कि, साल 2023-2024 में रेलवे का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। रेलवे ने 1588 मिलियन टन का रिकॉर्ड माल लोड किया और लगभग 6। 7 बिलियन यात्रियों को भी यात्रा करवाई।

इस बाबत एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह राशि रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, ‘पॉइंट्समैन', मंत्रालयिक कर्मचारी और अन्य कर्मचारियों को भी दी जाएगी। कार्यकुशलता से जुड़े बोनस का भुगतान रेलवे के कार्यक्षमता में सुधार की दिशा में काम करने के लिए रेलवे कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा।

जानकारी दें कि रेलवे कर्मचारियों को बोनस का भुगतानहर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले किया जाता है। इस वर्ष भी लगभग 11। 72 लाख अराजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस राशि का भुगतान किया जा रहा है। वहीं प्रति पात्र रेलवे कर्मचारी को देय अधिकतम राशि 78 दिनों के लिए 17,951/- रुपये मान्य है। रेलवे में फिलहाल 13 लाख से अधिक कर्मचारी हैं। वहीं इनमें लगभग एक लाख 59 हजार कर्मचारियों ने बीते वित्त वर्ष में ही ज्वाइन किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com