Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोलकाता कांड : संदीप घोष-SHO अभिजीत मंडल को CBI ने अदालत में किया पेश

आज CBI ने आरजी कर अस्पताल मामले में चिकित्सकीय संस्थान के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और ताला थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल को यहां एक अदालत में पेश किया।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 15, 2024 | 02:44 PM

(डिज़ाइन -फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: आज CBI ने कोलकाता स्थित आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक से कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में चिकित्सकीय संस्थान के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और ताला थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल को रविवार को यहां एक अदालत में पेश किया ।

CBIने इस मामले में शनिवार को संदीप घोष के खिलाफ साक्ष्यों से छेड़छाड़ का आरोप जोड़ा था। घोष भ्रष्टाचार के एक मामले में इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई ने मंडल को भी गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मंडल को सबूतों से छेड़छाड़ करने और प्राथमिकी दर्ज करने में देरी समेत अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

यहां पढ़ें – अग्निपरीक्षा के लिए तैयार अरविंद केजरीवाल, बोले- 2 दिन में CM पद से दूंगा इस्तीफा

सम्बंधित ख़बरें

राहुल गांधी असफल वंशवादी, उन पर कांग्रेस नेताओं को भी भरोसा नहीं, भाजपा नेता ने बोला हमला

बंगाल में जाएगी ममता की कुर्सी…या असम में हिलेगा हिमंता का सिंहासन, 2026 में किधर जाएंगे ‘किंगमेकर’ मुस्लिम?

ममता बनर्जी ने चला नीतीश कुमार वाला दांव, चुनाव से पहले युवा साथी प्लान पर बवाल, टेंशन में BJP!

ममता बनर्जी के अफसरों पर चुनाव आयोग का एक्शन, पश्चिम बंगाल में 7 अधिकारी सस्‍पेंड, जानें क्या है पूरा मामला

उन्होंने कहा, ‘‘हम सियालदह अदालत में उनकी हिरासत का अनुरोध करेंगे।” अधिकारियों ने बताया कि सियालदह अदालत के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

जानकारी दें कि आज सुबह कई लोगों ने सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित CBI के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उस समय हुआ जब CBI के अधिकारी ताला थाना प्रभारी अभिजीत मंडल को नियमित मेडिकल परीक्षण के लिए ले जा रहे थे। ताला थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल को आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आंदोलनकारी सीजीओ कॉम्प्लेक्स के बाहर एकत्र हुए। उनके हाथों में तख्तियां और पोस्टर थे।

यहां पढ़ें- मेरठ हादसा : अब तक 10 की मौत, जानें क्यों भरभराकर गिरा मकान

प्रदर्शनकारियों ने महिला चिकित्सक के लिए न्याय की मांग करते हुए नारे लगाए तथा CBI द्वारा मामले को अपने हाथ में लिए जाने से पहले पुलिस द्वारा की गई जांच की आलोचना की। इससे पहले CBI के अधिकारी मंडल के साथ सीजीओ कॉम्प्लेक्स से बाहर निकलते समय प्रदर्शनकारियों को पीछे करते दिखे। अधिकारियों ने बताया कि मंडल को सबूतों से छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज करने में देरी समेत अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Kolkata case sandeep ghosh sho abhijit mandal produced in court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2024 | 02:44 PM

Topics:  

  • CBI
  • kolkata doctor case
  • Mamata Banerjee

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.