- Hindi News »
- India »
- Know Bharat Bandh Impact Bihar Delhi Workers Demand 26000 Wage
कहां थमा जनजीवन तो कहां रहा बेअसर, जानें भारत बंद का पूरे देश में हाल कैसा
राजद-कांग्रेस गुट के चक्का जाम के कारण भारत बंद का बिहार में ज्यादा असर दिखा, कई जगहों पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। पश्चिम बंगाल और केरल में भी थोड़ा बहुत असर दिखा, दिल्ली में यह बेअसर रहा है।
- Written By: सौरभ शर्मा

बिहार में भारत बंद का असर (फोटो- सोशल मीडिया)
Bharat Bandh Impact: देश में 9 जुलाई यानि आज भारत बंद का मिला-जुला असर देखा गया। कई राज्यों में तो इससे जनजीवन प्रभावित हुआ तो कई जगहों पर सामान्य दिनचर्या जारी रही। बिहार, पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों में राजनीतिक दलों और श्रमिक संगठनों की सक्रियता से बंद का असर साफ-साफ दिखाई दिया, वहीं दिल्ली और अन्य बड़े महानगरों में इसका खास असर नहीं पड़ा। इस भारत बंद का आह्वान दस वामपंथी केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने किया था जो वेतन वृद्धि और श्रमिक हितों को लेकर नाराज हैं।
श्रमिक संगठनों का आरोप है कि केंद्र सरकार बीते दस वर्षों से उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। उनका कहना है कि निजी और सहकारी क्षेत्रों में न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये होना चाहिए ताकि बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों का जीवन सम्मानजनक रह सके। वहीं भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) और व्यापारिक संगठन कैट ने बंद से दूरी बना ली। दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद जैसे शहरों में व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रहीं और स्कूल, कॉलेज, बैंक सब खुले रहे।
बिहार में चक्का जाम, दिल्ली में सामान्य दिनचर्या
बिहार में राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बसें और ट्रेनें रोककर बंद को असरदार बनाया। पटना, गया और आरा समेत कई जिलों में ट्रैफिक प्रभावित रहा। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। वहीं दिल्ली में बंद का कोई असर नहीं दिखा। सभी स्कूल-कॉलेज, ऑफिस और बाजार खुले रहे। दिल्ली सरकार की ओर से न्यूनतम वेतन 18,456 से 24,356 रुपये तय किए गए हैं, फिर भी श्रमिकों का कहना है कि ये राशि मौजूदा महंगाई में अपर्याप्त है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग का बड़ा एक्शन! 2 यात्रियों से ₹48 करोड़ का ड्रग्स बरामद; 115 सोने की छड़े पकड़ी
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो आज से भारत यात्रा पर, क्वाड मीटिंग में होंगे शामिल
दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में लगी आग, 300 दुकानें जलकर खाक! गुस्साए लोगों ने दमकल की गाड़ियों पर किया पथराव
छात्रों और यूथ की चमकी किस्मत! भारत और साइप्रस के बीच ‘माइग्रेशन और मोबिलिटी’ समेत इन बड़े समझौतों पर लगी मुहर
वेतन वृद्धि और सरकार से संवाद की मांग
वामपंथी केंद्रीय कर्मचारी संगठनों का कहना है कि केंद्र सरकार ने पिछले एक दशक में उनसे कोई सीधा संवाद नहीं किया। उनका दावा है कि बंद में 25 करोड़ कर्मचारी, श्रमिक और सहकारी संस्थाओं के लोग शामिल हैं। संगठनों ने आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों के पक्ष में फैसले ले रही है, जिससे श्रमिकों की स्थिति और बदतर होती चली जा रही है। उनका कहना है कि न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये तय हो ताकि वे अपने बच्चों को पढ़ा सकें और भोजन के अलावा भी जीवन के अन्य जरूरी खर्च पूरे कर सकें।
यह भी पढे़ं: मुझे तो नोबेल प्राइज मिलना… केजरीवाल का एलजी पर तंज, रुकावटों के बावजूद शानदार
व्यापारिक संगठन कैट और भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने साफ किया कि व्यापारी इस बंद में शामिल नहीं हैं। उनका कहना है कि सरकार ने श्रमिक हितों को लेकर सकारात्मक कार्य किए हैं और फिर ऐसे बंद अर्थव्यवस्था को बाधित करते हैं। देश के प्रमुख वाणिज्यिक बाजारों में कारोबार सामान्य रहा। इस भारत बंद ने एक बार फिर श्रमिकों की आवाज को सामने लाने का प्रयास किया, लेकिन इसकी सफलता राज्यवार भागीदारी और राजनीतिक समर्थन पर ही निर्भर है।
Know bharat bandh impact bihar delhi workers demand 26000 wage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
May 23, 2026 | 02:24 PM‘मैं तहसील में काम करता हूं’ कहकर महिला को लगाया लाखों का चूना, आरोपी पर केस दर्ज
May 23, 2026 | 02:20 PMसंभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
May 23, 2026 | 02:18 PMपुणे में गहराया जल संकट, खडकवासला बांध में बचा पानी जुलाई तक पड़ सकता है कम
May 23, 2026 | 02:16 PMनागपुर यूनिवर्सिटी में सुधार का दावा, RTMNU के नए प्र-उपकुलपति एक्शन मोड में, परीक्षा व्यवस्था पर फोकस
May 23, 2026 | 02:11 PMBhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
May 23, 2026 | 02:06 PMभीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
May 23, 2026 | 02:00 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














