‘राहुल गांधी को मूर्ख मत समझिए, वे बड़ी साजिश का हिस्सा हैं’, रिजिजू का कांग्रेस नेता पर तीखा तंज
Kiren Rijiju Attacked Rahul Gandhi: संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को मूर्ख मत समझना वो बड़ी साजिश का हिस्सा हैं।
- Written By: Saurabh Pal
किरेन रिजिजू, राहुल गांधी (फोटो-सोशल मीडिया)
New Delhi News: संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी देशविरोधी ताकतों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ज्यूडिशरी पर अटैक करने के लिए, चुनाव आयोग पर सवाल उठाना और चुनी हुई सरकार को चोर बताना, यह सब कुछ वे जानबूझकर कर रहे हैं।
इतना ही नहीं रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी कोई नासमझ नहीं हैं। उन्हें नासमझ समझने की गलती मत करना। राहुल गांधी छोटे बच्चे नहीं हैं। वे सोची-समझी साजिश का बहुत बड़ा हिस्सा हैं।
मैं नहीं मानता राहुल गांधी बेवकूफ हैंः किरेन रिजिजू
संसद के मानसून सत्र में गतिरोध और बिहार एसआईआर पर विपक्ष के हंगामे से जुड़े सवालों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “यह न सोचें कि राहुल गांधी बेवकूफ हैं और बेवकूफी का काम करते हैं, यह बिल्कुल नहीं है। बल्कि वे सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं। लोग राहुल गांधी को पप्पू कहते हैं, कांग्रेस के लोगों ने ही राहुल गांधी को पप्पू कहा, भाजपा के लोगों ने नहीं कहा है। मैं नहीं मानता हूं कि राहुल गांधी बेवकूफ हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत निशानेबाज: मुरली मनोहर ने पते की बात कही, हम पहले थे विश्वगुरु, अब नहीं
बंगाल चुनाव: पहले चरण की वोटिंग के लिए EC तैयार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; 152 सीटों पर हाई स्टेक मुकाबला
विधायक की दबंगई पर BJP सख्त, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिया कड़ा संदेश; हो सकती है बड़ी कार्रवाई!
महिला आरक्षण: थोरात ने भाजपा के ‘प्लान’ को घेरा, कहा- पुनर्गठन के जरिए सत्ता हथियाने की साजिश
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में किरेन रिजिजू ने कहा, “भारत में ही रह रहे देशविरोधी ताकतों के ग्रुप ने राहुल गांधी को इंफ्लूएंस किया है। वामपंथी विचारधारा के लोगों ने राहुल गांधी को इंफ्लूएंस किया है।”
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को कोई हिला नहीं सकताः किरेन
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “चिंता न करें, पीएम मोदी के नेतृत्व में कोई देश को हिला नहीं सकता है। देश की जनता प्रधानमंत्री के पीछे खड़ी है। कुछ नहीं हो सकता है। सरकार ताकतवर है और सक्षम है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत एक के बाद एक बड़ा काम कर रहा है।”
विपक्ष के नेताओं की बयानबाजी पर रिजिजू ने कहा, “विपक्ष के लोग प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करते हैं। इन लोगों का कुछ नहीं हो सकता है। कांग्रेस को सत्ता में आने के लिए सोचना होगा, क्योंकि जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। जनता ने देख लिया है कि उल्टा-सीधा बोलने वाला व्यक्ति देश का नेतृत्व नहीं कर सकता है।”
ये भी पढें- …और छलक उठा PM Modi का दर्द, बोले- मां को कांग्रेस-RJD के मंच से गालियां दी गईं, हर मां को बुरा लगा
डेड इकोनॉमी पर राहुल को रिजिजू ने दिया जवाब
भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकॉनमी’ कहने पर राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ही नहीं, कुछ और भी लोग हैं, जो यूट्यूब पर चैनल बनाकर भारत के ऊपर बोलते रहे हैं।”
रिजिजू ने आगे कहा कि सभी देश अपने-अपने हितों को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं। अमेरिका ने कई देशों पर टैरिफ लगाए। लेकिन, ऐसे ग्लोबल स्लो डाउन की स्थिति में भारत ने 7.8 जीडीपी ग्रोथ सिक्योर की। यह दर्शाता है कि पीएम मोदी भारत को अच्छी तरह से संभाल रहे हैं और आगे ले जा रहे हैं।-एजेंसी इनपुट के साथ
