किरेन रिजिजू ने बदला अपना ट्विटर बायो, लिखा- Ministry of Earth Sciences
- Written By: सूर्यकांत तिवारी
PHOTO- ANI
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव करते हुए किरेन रीजीजू (Kiren Rijiju) की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया। रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) का प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। मंत्रालय में बदलाव होने ही किरेन रिजिजू ने अपना ट्विटर बायो बदल दिया है।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi,) की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है। बयान में कहा गया है कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार किरेन रीजीजू को सौंपा गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे थे। मेघवाल वर्तमान में संसदीय कार्य राज्यमंत्री और संस्कृति राज्यमंत्री हैं।
Kiren Rijiju changes his Twitter bio as he is shifted to the Ministry of Earth Sciences from the Ministry of Law and Justice pic.twitter.com/2xHA0eDAXq — ANI (@ANI) May 18, 2023
सम्बंधित ख़बरें
महिला आरक्षण बिल: विपक्ष पर बरसे किरेन रिजिजू, कहा- महिलाओं को हक देने का ऐतिहासिक मौका गंवाया
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर किरेन रिजिजू ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा पत्र; जानें क्या कहा
फिर शुरू होगी संसद की कार्यवाही, सरकार ने 3 दिनों का विशेष सत्र बुलाया, साफ होगा महिला आरक्षण का रास्ता!
‘राहुल का दिमाग कंट्रोल कर रहे सलाहकार’? किरेन रिजिजू ने नेता विपक्ष को सुनाई खरी-खरी
बता दें कि रिजिजू मौजूदा और रिटायर्ड जजों पर टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने कॉलेजियम को लेकर भी कहा था कि देश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है। देश में सभी लोग संविधान के हिसाब से काम करते हैं। रिटायर्ड जजों पर बयान देते हुए कहा था- कुछ रिटायर्ड जज एंटी इंडिया ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं।
