Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अयोध्या में राजा राम के साथ 9 देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा आज, 21 पवित्र नदियों के जल से प्रतिमाओं का हुआ जलाभिषेक

हिंदू धर्म को मानने वालों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज अयोध्या में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। उनके साथ माता सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी भी विराजमान होंगे।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jun 05, 2025 | 08:20 AM

राम मंदिर (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या: अवधनगरी के स्वर्णिम इतिहास में एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। गुरुवार को राम मंदिर परिसर में राजाराम समेत 8 देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न अधिवास हुए और उत्सव विग्रहों का परिसर भ्रमण कराया गया। भारत की 21 पवित्र नदियों के जल से सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया गया।

इससे पहले बुधवार को प्रातः 6 बजे यज्ञमंडप में 2 घंटे तक देवताओं का पूजन किया गया। अन्नाधिवास सुबह 9 बजे से 9:30 बजे तक संपन्न हुआ। यज्ञमंडप में हवन 9:35 से 10:35 बजे तक चला। 10:40 से 12:40 तक राम दरबार समेत सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया गया। जिस मंदिर में देव विग्रह की स्थापना होनी है, वहां भी अभिषेक की प्रक्रिया संपन्न हुई। दोपहर दो बजे से तीन बजे तक उत्सव विग्रहों ने परिसर भ्रमण किया। मुख्य यजमान डॉ. अनिल मिश्र समेत अन्य यजमानों ने चांदी की पालकी में राजा राम के साथ अन्य विग्रहों की पालकी को कंधे उठा कर भ्रमण कराया इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा था।

सीएम योगी का जन्मदिन भी है आज

गौरतलब है कि इससे पहले भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर में की गई थी, राम लला यानि भगवान राम के बाल रूप प्रतिष्ठा हुई थी। अब राजा राम के साथ 8 देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। यह दिन उनके लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि आज उनका जन्म दिन भी है। गुरुवार को सीएम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ पर्यावरण से जुड़े कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी।

पांच जून को 11:25 से 11:40 के बीच होगी प्राण प्रतिष्ठा

राम दरबार समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा पांच जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सुबह 11:25 से 11:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में होगी। गंगा दशहरा के दिन सिद्ध योग भी बन रहा है। इसी दिन रामेश्वरम की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। सुबह छह बजे से प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू होगा। सुबह देवताओं का पूजन यज्ञमंडप में किया जाएगा। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू होगा। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पांच सौ से अधिक मेहमान शामिल रहेंगे। पूजन, भोग, आरती के बाद अनुष्ठान का समापन होगा।

सीताराम के लिए पहुंचे सोने-चांदी के बने आभूषण

प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीता राम समेत चारों भाइयों व हनुमान जी को आभूषण पहनाए जाएंगे। यह आभूषण सूरत के हीरा व्यापारी ग्रीन लैब के मालिक मुकेश पटेल ने दान किया है।  इसके अलावा चारों भाइयों के लिए चार बड़े और तीन छोटे धनुष भी बनाए गए हैं। चार तुणीर, तीन गदा और चॅवर भी बनाए गए हैं। 22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा में भी मुकेश पटेल ने बालकराम को मुकुट भेंट किया था। वहीं हैदराबाद के रामभक्त श्रीनिवासन ने राम दरबार के लिए 14 किलो चांदी से धनुष बाण निर्मित कर राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपा है। इसमें ढाई किलो का सोना भी लगा है।

King rams pran pratishtha will take place in ayodhya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2025 | 07:51 AM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Ram Mandir
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

‘I Love Muhammad’ विवाद: CM योगी पर फूटा BJP नेता का गुस्सा, इस्तीफे की धमकी से मचा सियासी बवाल

2

संघ के सहारे…2027 की नैया लगेगी किनारे? जब मुरझाया कमल का फूल तो भाजपा को याद आई भूल!

3

लाठी-बुलडोजर और पुलिस को खुली छूट…उत्तर प्रदेश में दंगे हुए जीरो, सीएम योगी बन गए हीरो

4

PM मोदी की राह पर CM योगी…कर्मचारियों को देंगे एक हजार करोड़ का दीवाली बोनस! किसे मिलेगा फायदा?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.