Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘दलित आदिवासी अधिकारों के लिए लड़ना नहीं सीखेंगे तो…’, ओडिशा में दहाड़े खड़गे

ओडिशा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में दलितों-आदिवासियों पर जुल्म हो रहा है। भाजपा संविधान से धर्मनिरपेक्ष और सामाजवाद हटाना चाहती है।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Jul 11, 2025 | 08:04 PM

मल्लिकार्जुन खड़गे (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भुवनेश्वर: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार संविधान से ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ को हटाने का प्रयास कर रही। गरीबों और आदिवासियों की रक्षा के लिए बनाए गए कानूनों को कमजोर कर रही है। खरगे ने यहां पार्टी के ‘संविधान बचाओ समावेश’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि देश के आदिवासियों, दलितों, महिलाओं और युवाओं को भाजपा शासन में अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीखना होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का मिशन संविधान को बदलना है। केंद्र की भाजपा सरकार हमारे संविधान से धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद को हटाने का प्रयास कर रही है। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस 2006 में गरीबों और आदिवासियों की रक्षा के लिए वन अधिकार अधिनियम लायी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इस कानून को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

ओडिशा में दलितों आदिवासियों पर जुल्मः कांग्रेस अध्यक्ष

सम्बंधित ख़बरें

राज्यसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, नितिन नवीन सहित 9 नामों पर लगी मुहर; जानें पूरा समीकरण

अनाथ बच्चों के साथ मनाई होली, मेधा कुलकर्णी ने मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की वापसी का लिया संकल्प

केरल की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री केपी उन्नीकृष्णन का निधन, संसद की बुलंद आवाज हुई खामोश

वसुधैव कुटुम्बकम महज नारा नहीं…खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी, सोनिया गांधी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया, “उद्योग के नाम पर भाजपा सरकार हर जगह जंगलों को नष्ट कर रही है। अगर दलित, आदिवासी और युवा अपने अधिकारों के लिए लड़ना नहीं सीखेंगे, तो वे उनका भी सफाया कर देंगे। खड़गे ने ओडिशा में भाजपा समर्थकों पर दलितों और सरकारी अधिकारियों पर हमला करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ओडिशा के गंजाम में हाल ही में दो दलित पुरुषों के बाल काट दिये गए, उन्हें घुटनों के बल चलने को मजबूर किया गया, घास खाने और गंदा पानी पीने पर मजबूर किया गया। भुवनेश्वर में एक सरकारी अधिकारी पर भी सरेआम हमला किया गया।

ये भी पढ़ें- भाजपा से इस्तीफे के बाद बोले राजा सिंह- ‘हिंदुत्व ही मेरी पहली और आखिरी पहचान’

संवैधानिक संस्थाएं भाजपा के इशारे पर कर रहीं कामः खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राज्य के लिए कुछ किए बिना सिर्फ श्रेय लेना चाहती है, लेकिन कांग्रेस ओडिशा के लोगों के साथ खड़ी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि सवाल यह है कि ओडिशा प्राकृतिक संसाधनों के मामले में भारत का सबसे समृद्ध राज्य है, तो फिर यहां के आदिवासी दुनिया में सबसे ज़्यादा गरीबी में क्यों जी रहे हैं? केंद्र सरकार पर अपना हमला जारी रखते हुए, खरगे ने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाएं संविधान के अनुसार नहीं, बल्कि “भाजपा के इशारे पर” काम करती हैं।

‘मताधिकार पर भाजपा कर रही हमला’

इस दौरान कांग्रेस नेता ने दावा किया कि लोगों के मताधिकार पर सीधा हमला हो रहा है। पहले महाराष्ट्र और अब बिहार। चुनाव से ठीक पहले, बिहार में गरीब, उत्पीड़ित, शोषित और वंचित लोगों के मताधिकार छीने जा रहे हैं।” खरगे का इशारा बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की ओर था, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Kharge said dalits of country will have to fight for their rights

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2025 | 08:03 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Mallikarjun Kharge

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.