BJP 30 दिनों के अंदर विपक्षी सरकारों को गिराएगी, खड़गे बोले- वोट चोरी के बाद अब ये लोग सत्ता की…
हरियाणा और मध्य प्रदेश की जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक में खड़गे ने आरोप लगाया कि BJP 30 दिन के भीतर विपक्षी सरकारों को गिराने और गिरफ्तारी को हथियार बनाकर लोकतंत्र को अस्थिर करने का काम कर रही।
- Written By: सौरभ शर्मा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
Kharge statement on Modi Govt: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इंदिरा भवन में हरियाणा और मध्य प्रदेश के जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक में खरगे ने कहा कि भाजपा अब वोट चोरी के बाद सत्ता चोरी में लगी है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार एक ऐसा विधेयक ला रही है जो पीएम, सीएम और मंत्रियों को हटाने का अधिकार ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों को दे देगा। इसे उन्होंने लोकतंत्र पर बुलडोजर चलाने जैसा बताया।
खरगे ने कहा कि यह विधेयक विपक्षी सरकारों को अस्थिर करने का हथियार बनेगा। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्षों से संगठन मजबूत करने, गुटबाजी से बचने और मतदाता सूची पर लगातार नजर रखने को कहा। उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में राहुल गांधी ने बताया था कि कर्नाटक की महादेवपुरा सीट पर वोट चुराने की साजिश हुई थी। बिहार में एसआईआर योजना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग को फटकार लगाई। खरगे ने कहा कि भाजपा ऐसी योजनाओं से लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है।
आज हरियाणा और मध्य प्रदेश के जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्षों के साथ बैठक में मेरे शुरुआती वक्तव्य के अंश — 1. साथियों, वर्ष 2025 को हमने संगठन सृजन का साल घोषित किया है। 2. जिला अध्यक्ष कांग्रेस संगठन में सबसे मजबूत कड़ी होता है। राज्य में सरकार चुननी हो, तो विधान… pic.twitter.com/W0UMtcigpt — Mallikarjun Kharge (@kharge) August 24, 2025
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
‘पद के बदले शारीरिक संबंध की डिमांड’, महोबा BJP की पूर्व जिला मंत्री का बड़ा खुलासा; कटघरे में जिला अध्यक्ष
कांग्रेस की थाली में खाते हैं केजरीवाल! CM नायब सैनी ने AAP के दोहरे मापदंडों की खोली पोल
‘बंगाल में BJP ने भेजे हैं ‘टेस्टेड एजेंट’, अखिलेश यादव ने शेयर किया IPS अजय पाल शर्मा का वीडियो; कही बड़ी बात
लोकतंत्र पर बुलडोजर चलाने की साजिश
खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा 30 दिनों में विपक्षी सरकारों को गिराने और नेताओं की गिरफ्तारी के लिए कानूनी रास्ता बनाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक से जनता का चुनी हुई सरकार बनाने का अधिकार छिन जाएगा। उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी करने और अब सत्ता हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया। खरगे ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।
यह भी पढ़ें: ‘सदन की मर्यादा टूटी तो परिणाम खतरनाक होंगे’, हस्तिनापुर सभा का उदाहरण देकर सम्मेलन में बोले शाह
संगठन को मजबूत करें, मतदाता सूची पर नजर रखें
कांग्रेस अध्यक्ष ने जिलाध्यक्षों से कहा कि बूथ और मंडल समितियों के गठन में वफादार और मेहनती कार्यकर्ताओं को शामिल करें। उन्होंने कहा कि इन समितियों की मजबूती से चुनावी जीत संभव है। खरगे ने गुटबाजी से बचने और एकजुट होकर काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा एसआईआर जैसी योजनाओं से वोट काटती रहेगी, इसलिए जिला स्तर पर मतदाता सूची का नियमित निरीक्षण जरूरी है। खरगे ने याद दिलाया कि वोटिंग अधिकार कांग्रेस की देन है और युवाओं को यह बताना जरूरी है कि राजीव गांधी ने ही वोट देने की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की थी।
