Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, क्लासरूम में भरा धुंआ, देखें अफरा-तफरी का VIDEO

Khan Global Studies: पटना के मुसल्लहपुर स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस में शॉर्ट सर्किट से धुआं फैलने पर अफरातफरी मच गई। समय रहते छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 25, 2026 | 09:54 PM

पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Khan Global Studies Fire: पटना के मुसल्लहपुर स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब खान ग्लोबल स्टडीज के समीप लगे एक बिजली पैनल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के बाद उठी चिंगारियों से पूरे परिसर में धुआं फैल गया, जिससे कुछ देर के लिए छात्रों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय कैंपस में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। बिजली पैनल संस्थान के बेहद करीब स्थित था। जैसे ही पैनल से चिंगारी निकली, आसपास के क्षेत्र में तेजी से धुआं फैलने लगा और परिसर में हलचल बढ़ गई।

तुरंत खाली कराया गया परिसर

स्थिति को गंभीर होते देख संस्थान प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए सभी छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते परिसर खाली करा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। शुरुआती दौर में कैंपस में आग लगने की चर्चा फैल गई थी, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि घटना केवल शॉर्ट सर्किट के कारण हुई थी और किसी बड़े अग्निकांड जैसी स्थिति नहीं बनी थी।

सम्बंधित ख़बरें

स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से गायब निजी क्लीनिक में मिले PMCH के प्रिंसिपल, निशांत कुमार ने की बड़ी कार्रवाई

Patna Coaching controversy: रौशन आनंद के भाइयों को राहत नहीं, खान सर की बेल पर 25 जून को होगी सुनवाई

खान सर को कोर्ट से फिर मिली राहत! पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगी रोक को रखा बरकरार, पेश की केस डायरी

बिहार में टेंडर घोटाले पर बड़ा एक्शन! 2 IAS अधिकारियों के ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस की छापेमारी, मचा हड़कंप

पटना में ख़ान सर की कोचिंग में आग लगी। अफ़रातफ़री का माहौल। डिटेल की प्रतीक्षा! pic.twitter.com/PfTeY3nhR9 — Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) June 25, 2026

मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड

सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को ही घटना का कारण माना जा रहा है। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम सुरक्षा मानकों और अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।

हाल ही में हुआ था सुरक्षा निरीक्षण

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बोरिंग रोड स्थित खान ग्लोबल स्टडीज समेत कई शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई थी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिर बड़े बवाल की आहट! पंजाब से कूच कर गया सैकड़ों निहंग सिखों का जत्था, हाई अलर्ट पर पुलिस

सुरक्षा मानकों पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने हाल ही में किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस में संचालित कई कोचिंग संस्थानों का दोबारा फायर ऑडिट किया था। इनमें खान ग्लोबल स्टडीज, कौटिल्य जीएस टीचिंग सेंटर और ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी शामिल हैं। बताया जाता है कि हाल के निरीक्षणों के दौरान कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा से जुड़ी कमियां सामने आई थीं। ऐसे में ताजा घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Khan global studies patna short circuit smoke panic kisan cold storage campus

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 09:54 PM

Topics:  

  • Khan Sir
  • Patna

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.