केरल में 2 हफ्तों का सस्पेंस खत्म, कल सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन; राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट
Kerala New Cabinet: केरल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी शामिल होंगे। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भी आने की संभावना जताई जा रही है।
- Written By: मनोज आर्या
राज्यपाल को मंत्रियों की लिस्ट सौंपते वीडी सतीशन, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kerala New Cabinet Minister Latest Update: केरल में काफी उथल-पुथल के बाद अब नई सरकार की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। रविवार शाम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) नेता वीडी सतीशन ने ऐलान किया है कि सोमवार सुबह 10 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि लभभग 60 साल बाद ऐसा होने जा रहा है, जब पूरा UDF मंत्रिमंडल एक साथ शपथ लेगा। मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वीडी सतीशन समेत कुल 21 मंत्री शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण के बारे में जानकारी देते हुए वीडी सतीशन ने कहा कि गवर्नर को 20 मंत्रियों की लिस्ट सौंपी जा चुकी है। इसका इसमें उनका नाम जोड़ दिया जाए तो कुल 21 लोग नई सरकार का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने कहा कि इस पूरी सूची को पार्टी हाईकमान की मंजूरी के बाद राज्यपाल को भेजा गया है। हालांकि, नई कैबिनेट को लेकर हर किसी को खुश करना आसान नहीं था।
‘समाज के सभी वर्गों का विशेष ध्यान’
इस पर वीडी सतीशन ने साफ कहा कि कई ऐसे नेता भी थे जो मंत्री बनने के हकदार थे, लेकिन क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए उन्हें जगह नहीं मिल पाई। यानी सरकार बनाते वक्त सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि इलाके और समाज के अलग-अलग वर्गों का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
केरल में सतीशन कैबिनेट तैयार! चेन्निथला समेत इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी, किसे मिलेगा किस विभाग की कमान?
नवभारत संपादकीय: 10 दिन बाद खत्म हुआ सस्पेंस, अंततः सतीशन ही केरल के मुख्यमंत्री
केरल सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे शशि थरूर, कार्यक्रम से पहले किया ऐलान; क्या है असली वजह?
ताजपोशी से पहले ही बढ़ी मुश्किलें! वीडी सतीशन के सामने रमेश चेन्निथला की ‘नाराजगी’ बनी सबसे बड़ी दीवार
कांग्रेस कोटे से सबसे ज्यादा मंत्री
केरल की नई सरकार में सबसे ज्यादा मंत्री कांग्रेस के खाते में गए हैं। कांग्रेस से वीडी सतीशन, रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन, सनी जोसेफ, बिंदु कृष्णा, एपी अनिल कुमार, पीसी विष्णुनाध, एम लिजू, रोजी एम जॉन, टी सिद्दीक, ओजे जनीश और केए तुलसी को जगह मिली है। वहीं, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) से पीके कुन्हालीकुट्टी, पीके बशीर, एन शम्सुद्दीन, केएम शाजी और वीई अब्दुल गफूर मंत्री बनेंगे। इसके अलावा केरल कांग्रेस से मॉन्स जोसेफ, RSP से शिबू बेबी जॉन, केरल कांग्रेस (जैकब) से अनूप जैकब और CMP से सीपी जॉन को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
#Keralam: Senior Congress leader V. D. Satheesan met Governor Rajendra Viswanath Arlekar and formally staked his claim to form the government. pic.twitter.com/1FTRGqr1ZK — All India Radio News (@airnewsalerts) May 14, 2026
तमिलनाडु सीएम विजय को भी न्योता
केरल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी शामिल होंगे। वहीं, वायनाड से सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भी आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सोनिया गांधी के शामिल होने पर अभी स्थिति साफ नहीं है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी समारोह में मौजूद रहेंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय को भी आमंत्रण भेजा गया है, लेकिन उनकी ओर से अभी पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: केरल में सतीशन कैबिनेट तैयार! चेन्निथला समेत इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी, किसे मिलेगा किस विभाग की कमान?
सोमवार सुबह 10 बजे होगा शपथ ग्रहण
नई सरकार का शपथ ग्रहण सोमवार सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में होगा। कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 140 में से 102 सीटें जीतकर बड़ी जीत दर्ज की है। अब सबकी नजर सोमवार सुबह 10 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर है।
