ट्रक से टकराई केरल के गृह सचिव वी वेणु की कार, पत्नी-बेटे समेत छह लोग घायल
Kerala Home Secretary Car Accident
- Written By: काजल चोपड़े
अलप्पुझा (केरल): केरल के गृह सचिव (Kerala Home Secretary) वी वेणु (V Venu), उनकी पत्नी सारदा मुरलीधरन, उनका बेटा और उनके साथ यात्रा कर रहे कुछ रिश्तेदार सोमवार को कायमकुलम में उस समय घायल हो गए जब उनकी कार (Car Accident) की एक ट्रक से टक्कर हो गई।
सारदा मुरलीधरन अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना देर रात करीब एक बजे हुई जब गृह सचिव और उनका परिवार कोच्चि से तिरुवनंतपुरम लौट रहा था।
अधिकारी ने कहा कि उनका वाहन विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया। उन्होंने कहा कि हादसे में वेणु और कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: मानागढ़ नहर सफाई में देरी से बढ़ी परेशानी, बैक वाटर से सड़कें और बस्तियां प्रभावित
सालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
क्या राम मंदिर ट्रस्ट में मिलेगी मुसलमानों को जगह? वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों की एंट्री पर भड़के हुसैन दलवाई
EXCLUSIVE: मां बगलामुखी मंदिर में अवैध वसूली और चढ़ावे पर विवाद, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कही बड़ी बात
अधिकारी ने कहा कि गृह सचिव की नाक और पेट में चोटें आई हैं और उन्हें आंतरिक रक्तस्राव भी हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक फिलहाल हिरासत में है। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। (एजेंसी)
