केरल निकाय चुनाव के नतीजे आज, वोटों की गिनती शुरू
Kerala Local Body Election Results 2025: केरल निकाय चुनाव के वोटों की गिनती शुरू होते शुरुआती रुझान आने लगे हैं। 11 नवंबर और 13 नवंबर को दो चरणों में हुई वोटिंग में कुल 73.57 प्रतिशत मतदान हुआ।
- Written By: रंजन कुमार
मतगणना केंद्र पर उपस्थित कर्मचारी।
Kerala Local Body Election Results 2025 Updates: केरल में निकाय चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। वोटों की गिनती शुरू होते रुझान आने लगे हैं। 11 नवंबर और 13 नवंबर को दो चरणों में हुई वोटिंग में कुल 73.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। निकाय चुनावों के नतीजे केरल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के राजनीतिक दलों और गठबंधन के लिए बेहद अहम है।
इन नतीजों के आधार पर राजनीतिक दल अपने प्रचार अभियान की दिशा तय करेंगे। फिलहाल लीड स्टेटस और नतीजे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ट्रेंड लिंक के ज़रिए रियल टाइम देख सकते हैं। नतीजे https://trend.sec.kerala.gov.in, https://lbtrend.kerala.gov.in, https://trend.kerala.nic.in पर उपलब्ध हैं।
एक टेबल पर ग्राम, ब्लॉक और जिला पंचायत की काउंटिंग
स्थानीय निकाय चुनाव में ग्राम, ब्लॉक और डिस्ट्रिक्ट पंचायत के वोटों की गिनती एक ही टेबल पर साथ-साथ हो रही है। तीनों रिजल्ट एक ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कंट्रोल यूनिट में होंगे। ग्राम पंचायत के एक वार्ड से जुड़े सभी बूथों के वोटों की गिनती काउंटिंग सुपरवाइजर की देखरेख में एक टेबल पर हो रही। यूनिट्स को पहले वार्ड से शुरू कर ऑर्डर में टेबल पर लाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पूर्व CM विजयन की मुश्किलें बढ़ी, ED ने बढ़ाई रफ्तार, कोर्ट से अग्रिम जमानत लेने की तैयारी में बेटी वीणा
केरल के प्रसिद्ध मंदिर Sree Padmanabhaswamy Temple से सोने और हीरे के कीमती आभूषण लापता, रिपोर्ट से मचा हड़कंप
केरल में ED अधिकारियों पर जानलेवा हमला, पूर्व सीएम पिनारई विजयन के घर रेड करने गई थी टीम; देखें यह वीडियो
पिनाराई विजयन के घर छापेमारी पर भड़की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भाजपा और कांग्रेस की बताई मिलीभगत
244 काउंटिंग सेंटर
स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। पहला रिज़ल्ट सुबह 8.30 बजे आ जाएगा। वहीं, पूरा रिजल्ट दोपहर तक आ जाएगा। राज्य में 244 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं।
प्रदेश में कहां-कितने वार्ड?
प्रदेश में कुल 941 ग्राम पंचायत हैं। इनमें कुल 17,337 वार्ड हैं। ब्लॉक पंचायतों की बात करें तो ब्लॉक पंचायतों 152 हैं। कुल 2,267 वार्ड हैं। 14 जिला पंचायतों में 346 वार्ड हैं। 86 नगर पालिकाओं में 3,205 वार्ड हैं। 6 नगर निगमों में 421 वार्ड हैं।
यह भी पढ़ें: 2026 विधानसभा चुनाव से पहले केरल में हो रहा ‘सेमीफाइनल’, इन 7 जिलों में वोटिंग जारी
यूडीएफ, एलडीएफ और एनडीए के बीच मुख्य मुकाबला
11 दिसंबर और 13 दिसंबर को दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद निकाय चुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू है। दो चरणों में हुए मतदान में करीब 73.57 प्रतिशत वोटिंग हुई है। यूडीएफ, एलडीएफ और एनडीए के बीच मुख्य मुकाबला है। इस संबंध में राज्य चुनाव आयुक्त ए शाहजहां ने बताया है कि इस साल स्थानीय निकाय चुनाव में 1995 के बाद से सबसे अधिक मतदान हुआ है। प्रदेश में साल 1995 में पहली बार निकाय चुनाव हुए थे।
