Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या केरल के मुख्यमंत्री बनेंगे शशि थरूर? कांग्रेस नेता ने खुद बताया प्लान; पार्टी को भी दे डाला ये सुझाव

Shashi Tharoor: केरल विधानसभा के बीच मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नाम की अटकलें तेज हो गई हैं। इन चर्चाओं पर पहली बार उन्होंने खुद जवाब दिया है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Mar 19, 2026 | 03:46 PM

कांग्रेस नेता शशि थरूर, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kerala Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के साथ ही केरल में भी चुनावी बिगुल बज गई है। चुनाव से पहले तिरुवनंतपुरम सांसद और दिग्गज कांग्रेस नेता शशि थरूर की मुख्यमंत्री उम्मीदवारी को लेकर अटकलें तेज हो गईं हैं। हालांकि, उन्होंने खुद इन सभी अटकलों से इनकार कर दिया है। थरूर नहीं कहा कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि वह व्यक्तिगत रूप से चुनाव से पहले संभावित मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान करने के पक्ष में नहीं हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद ने कहा कि वे इस बार उम्मीदवार नहीं हैं, इसलिए उन्हें किसी एक विशेष निर्वाचन क्षेत्र की चिंता करने की जरूरत नहीं है और राज्य के चुनावों में उनकी भूमिका एक मिक्स्ड बैग या मिली-जुली है। उन्होंने आगे कहा कि वे चुनाव प्रचार के लिए राज्य के ‘चप्पे-चप्पे और हर कोने’ में जाने के लिए उत्सुक हैं।

सीएम पद पर शशि थरूर ने क्या कहा?

अपनी सीएम उम्मीदवारी को लेकर उन्होंने कहा कि नहीं, और बिल्कुल नहीं हूं, और इसके पीछे कई अच्छे कारण हैं, जिनमें से एक यह भी है कि मैं चुनाव में उम्मीदवार नहीं हूं। मेरा मानना है कि आदर्श रूप से मुख्यमंत्री का चयन चुने हुए विधायकों में से ही किया जाना चाहिए। थरूर ने कहा कि वह 85 से 100 सीटें यानी कांग्रेस की बहुमत आने पर खुश हो जाएंगे। केरल में खुल 140 विधानसभा सीटें हैं। उन्होंने कहा कि UDF या यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट खासतौर से लेफ्ट गठबंधन को गुगली डाल रहा है, क्योंकि ‘वो मुश्किल पिच पर खेल रहे हैं और हम उन्हें वहां हरा सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

कांग्रेस नेता के खिलाफ ‘बुलडोजर एक्शन’, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर बड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है पूरा मामला

‘सरकार सही चीज कर रही है…’ शशि थरूर के बाद कांग्रेस के इस दिग्गज ने ईरान वॉर पर किया मोदी सरकार का समर्थन

केरल से सामने आई ADR की चौंकाने वाली रिपोर्ट, 70% विधायकों पर दर्ज हैं केस, आधे से ज्यादा करोड़पति

केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की अपनी दूसरी लिस्ट, 39 उम्मीदवारों को मिला टिकट, देखें लिस्ट

थरूर से पूछा गया कि क्या चुनाव प्रचार में कोई निश्चित चेहरा न होने से कांग्रेस की संभावनाओं पर असर पड़ सकता है। इसपर उन्होंने कहा व्यक्तिगत रूप से मैं आपकी बात से सहमत हूं कि हम उस रास्ते (चेहरा घोषित करने) पर जा सकते थे, लेकिन जैसा कि पार्टी नेतृत्व ने मुझे बताया, कांग्रेस ने पहले कभी ऐसा नहीं किया है।

बाकी उम्मादवारों के नामों का जल्द ऐलान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी डी सतीशन ने गुरुवार को कहा कि राज्य में आगामी चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के चयन से जुड़े सभी मुद्दे सुलझा लिए गए हैं। सतीशन ने नई दिल्ली में सुबह मीडिया से बातचती में बताया कि पार्टी जिन शेष 40 सीट पर चुनाव लड़ रही है, उनके लिए उम्मीदवारों के नाम की सूची दिन में घोषित कर दी जाएगी। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

यह भी पढ़ें: Opinion Poll: तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, केरल में कांटे की लड़ाई; जानें ओपिनियन पोल का एक-एक आंकड़ा

9 अप्रैल को केरल में होगा मतदान

चुनाव आयोग ने रविवार को केरल समेत पांच राज्यों के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। नौ अप्रैल को असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान होगा जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। मतों की गिनती के लिए 4 मई की तारीख निर्धारित की गई है।

Kerala assembly election shashi tharoor answer on chief minister candidate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2026 | 03:46 PM

Topics:  

  • Congress
  • Kerala Assembly Election
  • Shashi Tharoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.