कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Keralam Assembly Election Schedule: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दक्षिण भारतीय राज्य केरलम भी उन पांच राज्यों की फेहरिस्त में शामिल है जहां चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में जानते हैं कि इस बार केरलम में चुनावी कार्यक्रम कैसा रहने वाला है…
140 विधानसभा सीटों वाले राज्य केरलम की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त हो रहा है। इस तारीख से पहले चुनाव और नई सरकार का गठन हो जाना चाहिए। इस बात को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने केरलम में मतदान की तारीख तय की है।
इस बार केरलम की सभी 140 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 9 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। इसके साथ ही चुनाव के नतीजों का ऐलान 4 मई को होगा। इस लिहाज से देखें तो राज्य में नई सरकार का गठन 23 मई से पहले हर हाल में संपन्न हो जाएगा।
Schedule for #KeralaElections2026👇 Election in Single Phase 🗓️Date of Poll: 9-04-2026 🗓️Date of Counting: 4-05-2026#ECI #KeralaAssemblyElections pic.twitter.com/CS3G7nr719 — Election Commission of India (@ECISVEEP) March 15, 2026
केरलम विधानसभा पर अभी LDF गठबंधन का शासन है, जिसका नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) कर रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव मुख्य रूप से दो गठबंधनों के बीच मुकाबला है। एक तरफ सीएम पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाला LDF है, तो दूसरी तरफ वी. डी. सतीशन की लीडरशिप वाला UDF है।
इस दूसरे गठबंधन में कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दल शामिल हैं। वहीं, भाजपा केरलम में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी NDA एक भी सीट जीतने में नाकाम रहा था। इसलिए इस चुनाव को बड़े पैमाने पर मुख्य रूप से UDF और LDF के बीच की लड़ाई मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कहां कितने चरण में होगी वोटिंग? यहां देखें पूरा शेड्यूल
पिछले यानी 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में पिनाराई विजयन के LDF गठबंधन ने 99 सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन ने 41 सीटें हासिल की थीं। तब NDA भाजपा खाता भी खोल पाने में नाकाम रही थी। हालांकि इस बार निकाय चुनाव में मिली छोटी सफलता की वजह से पार्टी का उत्साह बढ़ा हुआ है।