- Hindi News »
- India »
- Karnatakapolitics Heats Up In Bengaluru Over Pending Payments Of Contractors Bjp Congress Face To Face Suicides Rise Due To Non Payment
Karnataka में ठेकेदारों की लंबित भुगतान पर सियासत गरम, बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, भुगतान न होने से बढ़ी आत्महत्याएं
Karnataka सरकार ने जब कोई काम स्वीकृत किया, उसे पूरा करवाया, तो भुगतान की जिम्मेदारी भी सरकार की ही बनती है। राज्य सरकार के पास राजस्व संग्रह का साधन है और उसे ठेकेदारों के बकाए जल्द से जल्द चुकाने चाहिए।
- Written By: सौरभ शर्मा

कर्नाटक के राजनेता डीके शिवकुमार,बसनगौड़ा पाटिल और सीटी रवि
Bengaluru: कर्नाटक में ठेकेदारों के लंबित भुगतानों को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने पिछली बीजेपी सरकार पर भुगतान रोकने का आरोप लगाया, वहीं बीजेपी नेता सी.टी. रवि और विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
बीजेपी नेता बोले सरकार की जिम्मेदारी है बकाया चुकाना
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सी.टी. रवि ने कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाने के बजाय अपनी ज़िम्मेदारी निभाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा, “हर सरकार के बाद कुछ न कुछ भुगतान बाकी रहता है। सरकार ने जब कोई काम स्वीकृत किया, उसे पूरा करवाया, तो भुगतान की जिम्मेदारी भी सरकार की ही बनती है।” उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार के पास राजस्व संग्रह का साधन है और उसे ठेकेदारों के बकाए जल्द से जल्द चुकाने चाहिए।
ठेकेदारों की हालत खराब, आत्महत्या कर रहे
बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि ठेकेदारों की स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने कहा, “कर्नाटक में ठेकेदार आत्महत्या कर रहे हैं। राज्य सरकार भुगतान नहीं कर रही है, लेकिन आंध्र प्रदेश के ठेकेदारों का समर्थन कर रही है।” यतनाल ने राज्य सरकार पर वादे पूरे न करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, राज्य सरकार की गारंटियां सिर्फ कागजों में हैं। बजट केवल एक किताब बनकर रह गया है, कोई भी वादा पूरा नहीं हो रहा। आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है, इसलिए हमें इस सरकार के बजट से कोई उम्मीद नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
इजरायली पर्यटक से गैंगरेप और हत्या, कर्नाटक कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई फांसी; बताया ‘रेयर ऑफ द रेयरेस्ट’
प्रियांक खरगे का RSS पर तीखा हमला: ‘संघ चला रहा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट’, इनकम और रजिस्ट्रेशन पर उठाए सवाल
Ranji Trophy 2025-26: राहुल और पडिक्कल के शतक से कर्नाटक मजबूत, उत्तराखंड के खिलाफ पहले दिन बनाए 355 रन
बेंगलुरु के फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार बनी काल, बस से टक्कर में 5 लोगों की मौत
देश की अन्य रोचक खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें।
शिवकुमार पलटवार, 1.25 लाख करोड़ के कार्यों का हवाला
उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पिछली बीजेपी सरकार पर ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के दौरान 1.25 लाख करोड़ रुपये के कार्य शुरू किए गए, लेकिन राज्य का पूंजीगत बजट सिर्फ 16,000 करोड़ रुपये का है। उन्होंने ठेकेदारों के संगठन से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार लंबित भुगतानों को लेकर गंभीर है, लेकिन यह समस्या पिछली सरकार की देन है।
राजनीति के बीच ठेकेदारों की मुश्किलें बढ़ीं
इस पूरे विवाद में जहां राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, वहीं ठेकेदारों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। कई परियोजनाओं का भुगतान लटका हुआ है और इसका सीधा असर ठेकेदारों और श्रमिकों पर पड़ रहा है। अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे को हल करने के लिए क्या कदम उठाती है।
Karnatakapolitics heats up in bengaluru over pending payments of contractors bjp congress face to face suicides rise due to non payment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे-कोल्हापुर यात्रा में आएगा बड़ा बदलाव, 6 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में होगा पूरा
Feb 17, 2026 | 01:59 PMघर में नमाज पढ़ने से रोकने पर बरेली DM-SSP को अवमानना नोटिस जारी, हाईकोर्ट ने बताया निजी अधिकारों का उल्लंघन
Feb 17, 2026 | 01:55 PMThe Kerala Story 2 Trailer: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने फिर छेड़ी बड़ी बहस, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर का हर सीन
Feb 17, 2026 | 01:55 PMबांग्लादेश में सरकार बनने से पहले ही सियासी रार, शपथ ग्रहण में दिखा तनाव, जमात ने तारिक को दिया अल्टीमेटम
Feb 17, 2026 | 01:55 PMसूर्य ग्रहण को अशुभ मानने के पीछे छुपे हैं ये वैज्ञानिक कारण, जानिए हमारे शास्त्रों में भी हैं इसके प्रमाण
Feb 17, 2026 | 01:53 PM‘लालपरी’ को मिला डिजिटल कवच! 111 करोड़ रुपए में लगेंगे 7035 CCTV कैमरे, मुंबई कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
Feb 17, 2026 | 01:53 PMधुले के नजम नगर में नरक जैसे हालात, नाला जाम व बदबू से लोग परेशान; मनपा की लापरवाही उजागर
Feb 17, 2026 | 01:51 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














