Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टैटू पार्लर के लिए कर्नाटक बनाएगा सख्त नियम, स्वास्थ्य मंत्री ने सेफ्टी को लेकर जताई चिंता…केंद्र सरकार से भी अपील

भारत में परंपरिक टैटू अब एक फैशन बन गया है। युवाओं में इसका प्रचलन तेजी से बढ़ा है। लेकिन यह कई खतरनाक बीमारियों का जनक भी है। यही वजह है कि कर्नाटक सरकार टैटू पार्लर को लेकर सख्त नियम बनाने वाली है।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Mar 01, 2025 | 04:33 PM

टैटू (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

बेंगलुरू: भारत में परंपरिक टैटू अब एक फैशन बन गया है। युवाओं में इसका प्रचलन तेजी से बढ़ा है। लेकिन यह कई खतरनाक बीमारियों का जनक भी है। इस समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने राज्य में टैटू पार्लरों के लिए सख्त नियम बनाना की योजना पर विचार कर रहे हैं, ताकि सुरक्षा सेफ्टी को सुनिश्चित किया जा सके। इसके लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार से भी हस्तक्षेप की मांग करेगी। जिससे टैटू प्रक्रिया के लिए उचित दिशा-निर्देश स्थापित किए जा सकें।

स्वास्थ्य मंत्री ने टैटू स्याही में मेटल्स को स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में खाद्य सुरक्षा विभाग ने टैटू की स्याही के नमूनों का टेस्ट किया, जिसमें 22 तरह के खतरनाक मटेरियल पाए गए। इनमें स्किन कैंसर, HIV, हेपेटाइटिस बी और सी और स्टैफिलोकोकस ऑरियस जैसे बैक्टीरिया भी पाए गए।

गौरतलब है कि टैटू से जुड़े संक्रमणों के कारण एड्स, कैंसर और स्किन से जुड़ी बीमारियों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसमें खराब सफाई स्टैंडर्ड और टैटू प्रक्रिया में खतरनाक रसायनों के इस्तेमाल पर चिंता जताई गई है। हालाकि सुरक्षा व सेफ्टी का महंगे पार्लरों में ध्यान रखा जाता है, लेकिन अधिकतम पार्लरों में सुरक्षा व सेफ्टी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

कर्नाटक हाईकोर्ट में असिस्टेंट कोर्ट सेक्रेटरी के 73 पदों पर भर्ती, 30 जुलाई तक करें आवेदन

प्रह्लाद जोशी का डीके शिवकुमार पर हमला, बोले- जेल का बयान देकर सहानुभूति बटोर रहे हैं कर्नाटक के सीएम

जल्द होगा कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार? दिल्ली दौरे पर रवाना हुए सीएम डी.के. शिवकुमार

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO

देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें

इससे पहले 28 फरवरी को कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी होटलों में इडली बनाने में प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाई है, क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री ने खतरनाक रसायनों की मौजूदगी को पहचाना था। गुंडू राव के मुताबिक इडली बनाने में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक प्लास्टिक का इस्तेमाल गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए खाद्य पदार्थों को बनाने या रख रखाव में प्लास्टिक का उपयोग स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।

प्लास्टिक के उपयोग से स्वास्थ्य जोखिम स्वास्थ्य मंत्री राव ने कहा, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के टेस्ट में इसकी पुष्टि हुई है और होटलों और रेस्तरां में इडली बनाने के लिए प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।

Karnataka will have strict rules regarding tattoo parlors

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 01, 2025 | 04:02 PM

Topics:  

  • Central Government
  • Karnataka News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.