नई दिल्ली: विपक्ष के कई नेताओं ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस की सराहना की और कहा कि यह परिणाम दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अजेय नहीं हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की ‘नकारात्मक, सांप्रदायिक और झूठे प्रचार वाली’ राजनीति का अंत शुरू हो गया है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बंटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है। ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के ख़िलाफ़ सख़्त जनादेश है।”
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बँटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है। ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के ख़िलाफ़ सख़्त जनादेश…
जनता दल (जदयू) के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सभी हथकंडे आज़माये, धार्मिक उन्माद चरम सीमा पर पहुंचाकर चुनाव प्रचार किया और आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने तो पद की गरिमा के विरुद्ध जाकर प्रचार किया लेकिन वहां की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के सामने सब फेल हुआ और कर्नाटक भाजपा मुक्त हुआ।”
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सभी हथकंडा आज़माया, धार्मिक उन्माद चरम सीमा पर पहुंचाकर चुनाव प्रचार किया और आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने तो पद की गरिमा के विरुद्ध प्रचार किया लेकिन वहां की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के सामने सब फेल हुआ और कर्नाटक भाजपा मुक्त हुआ । इसके पूर्व-…— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) May 13, 2023
उन्होंने कहा, ‘‘इसके पूर्व-हिमाचल प्रदेश भाजपा मुक्त हुआ, दिल्ली नगर निगम भाजपा मुक्त हुआ इसी साल मध्यप्रदेश भी भाजपा मुक्त होगा और 2024 लोकसभा चुनाव में देश भाजपामुक्त होगा…इंतजार कीजिए।”
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद विनय विश्वम ने कहा, ‘‘मोदी अजेय नहीं हैं। अगर धर्मनिरपेक्ष ताकतें एकजुट होती हैं तो 2024 में भाजपा राज का अंत हो जाएगा।” तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक का धन्यवाद। बजरंग बली जी के मुद्दे के ऊपर एलपीजी को चुनने के लिए।”
Pro poor promises and secular stance helped Congress to score the historic Karnataka victory. It urges them to learn necessary lessons and to be more responsible in national politics. Modi is never invincible.If all secular forces are united,2024 will see the end of BJP Raj.— Binoy Viswam (@BinoyViswam1) May 13, 2023
Karnataka result shows modi is not invincible opposition attacks bjps defeat