कर्नाटक: किचन में पहुंचीं प्रियंका गांधी, बनाया ‘ऐसा’ डोसा, वायरल हुआ वीडियो
- Written By: वैष्णवी वंजारी
मैसुरु: हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है, जिसमें वह डोसा बनाते हुए नजर आ रही है। जी हां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने चुनावी राज्य कर्नाटक में बुधवार को अपने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम से विराम लिया और यहां एक रेस्तरां में डोसा बनाने के कुछ गुर सीखे।
Priyanka Gandhi Ji preparing crispy Dosa during her election campaign in Karnataka. As @RahulGandhi Ji said in his interview with Kunal Vijayakar that She’s the second best cook after his mother Sonia Gandhi Ji. pic.twitter.com/0zJ1I9MwiG — Shantanu (@shaandelhite) April 26, 2023
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी. के. शिवकुमार, पार्टी महासचिव एवं कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला एवं कुछ अन्य लोगों के साथ प्रियंका मैसुरु के सबसे पुराने रेस्तरां में से एक ‘मयलारी होटल’ में नाश्ता करने गई थीं। इडली और डोसा खाने के बाद प्रियंका ने डोसा बनाने की कला सीखने की इच्छा जताई। इस पर रेस्तरां का मालिक फौरन मान गया और उन्हें रसोई में ले गया।
सम्बंधित ख़बरें
Pelekai Dosa Recipe: घर पर बनाएं साउथ इंडिया का स्वादिष्ट पेलेकाई डोसा, हर बाइट में मिलेगा देसी फ्लेवर
‘सबूत हैं तो जांच में करें सहयोग’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का विपक्ष पर पलटवार
Karnataka: SIR अभियान पर भाजपा का बड़ा हमला, मतदाता सूची में बांग्लादेशी नागरिकों के नाम जोड़ रही कांग्रेस
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
डोसा बनाने के लिए उन्होंने तवे पर डोसे का घोल डाला और उसे बिल्कुल सही आकार में फैलाया। हालांकि समय पर नहीं पलट पाने के कारण कम से कम दो डोसे जल गए, जिससे आसपास के लोग हंस पड़े। बाद में प्रियंका ने रेस्तरां के मालिक और उनके परिवार का शुक्रिया अदा किया और उनके साथ सेल्फी ली।
The taste of Karnataka! Today, the Congress General Secretary, Smt. @priyankagandhi ji, visited Mylari Restaurant, one of the most prominent landmarks of Mysore’s cultural heritage. During her visit, she engaged in an intriguing conversation with some of the children who were… pic.twitter.com/0liIEVBfci — Congress (@INCIndia) April 26, 2023
