आरएसएस पर हमले से नहीं बदलेगी गुलबर्गा की तस्वीर’, प्रियांक खड़गे पर बीवाई विजयेंद्र का पलटवार
Karnataka Congress: आरएसएस को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे की टिप्पणियों पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं ने इसे शासन के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
बीवाई विजयेंद्र और प्रियांक खड़गे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Karnataka RSS Politics: कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने मंगलवार को राज्य के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ उनकी टिप्पणियों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने खड़गे पर शासन से जुड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। विजयेंद्र ने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं। पिछली कई सरकारों ने संघ पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की, लेकिन अंत में जनता ने उन्हें नकार दिया, जबकि यह संगठन लगभग एक सदी से काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि संघ भारत के संविधान के दायरे में काम करता है और खड़गे ने एक मंत्री के तौर पर संविधान का पालन करने की शपथ ली है। विजयेंद्र ने संघ के 100 साल पूरे करने का भी जिक्र किया और कहा कि इसका लगातार काम करते रहना जनता की स्वीकार्यता को दर्शाता है।
भाजपा नेता ने लगाया आरोप
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि संघ की आलोचना का इस्तेमाल शासन की प्राथमिकताओं पर ध्यान देने के बजाय सुर्खियां बटोरने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने आगे दावा किया कि प्रियांक खड़गे का गुलबर्गा निर्वाचन क्षेत्र विकास के पैमानों पर खराब प्रदर्शन कर रहा है, जिसका कारण उन्होंने वर्षों से खराब शासन और अप्रभावी नेतृत्व को बताया।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूपेंद्र हुड्डा बोले- यह युवाओं के संघर्ष की जीत, सरकार छात्रों से मांगे माफी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में जश्न; रोशनपुरा चौराहे पर नाचे छात्र और NSUI कार्यकर्ता
NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO
दतिया उपचुनाव: BSP को बड़ा झटका! पूर्व प्रत्याशी लाखन सिंह यादव 3000 समर्थकों संग भाजपा में शामिल
बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि संघ पर हमला करने से सुर्खियां तो बन सकती हैं, लेकिन इससे उन लोगों के जीवन में कोई सुधार नहीं होता, जिन्होंने आपको चुना है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक और गुलबर्गा की जनता को मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के बजाय बेहतर शासन, सार्थक विकास, जवाबदेही और नेतृत्व की हकदार है।
सोशल मीडिया पर प्रियांक खड़गे ने किया था टिप्पणी
सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा था कि मुझे गृह मंत्री का पद संभाले अभी 48 घंटे भी नहीं हुए हैं, और फिर भी आपका डर, आपकी चिंता और आपकी परेशानी साफ दिख रही है। आप मुझे गाली देने और जान से मारने की धमकी देने के लिए पहले से ही संघ का इस्तेमाल कर रहे हैं। आगे बढ़िए और जो चाहें वो कीजिए।
सबसे महत्वपूर्ण बात, कृपया अपने ‘लोगों के समूह’ तक मेरा संदेश पहुंचाएं और उनसे यह भी कहें कि वे आपके राजनीतिक वरिष्ठ संगठन के पंजीकरण के लिए दस्तावेज तैयार रखें। उन्होंने आगे यह भी कहा कि संघ को जवाबदेह होना चाहिए और संगठन की पंजीकरण स्थिति, कर छूट और वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल उठाए।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, BJP के तीनों उम्मीवारों की जीत पक्की, MP में सियासी भूचाल
भाजपा एमएलसी सीटी रविन ने क्या कहा?
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे के बयान से नाराज भाजपा एमएलसी सीटी रवि ने उन्हें सलाह दी कि वे गुंडों जैसा व्यवहार न करें और गृह मंत्री के पद की गरिमा बनाए रखें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर सत्ता का दुरुपयोग किया गया तो पश्चिम बंगाल जैसी घटनाएं कर्नाटक में भी दोहराई जा सकती हैं।
