कर्नाटक की राजनीति में शोक की लहर, लंबी बीमारी के बाद मंत्री डी. सुधाकर का 66 वर्ष की उम्र में निधन
D Sudhakar Passes Away News: फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे कर्नाटक सरकार के मंत्री डी. सुधाकर का रविवार तड़के सुबह निधन हो गया। सुधाकर पिछले 2 महीने से बेंगलुरू में इसका इलाज करा रहे थे।
- Written By: अमन मौर्या
डी सुधाकर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Karnataka Minister D Sudhakar Passes Away: कर्नाटक सरकार में मंत्री डी. सुधाकर का लंबी बीमारी के बाद रविवार तड़के सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 66 वर्ष की थी। मेडिकाल बुलेटिन के मुताबिक, बेंगलुरू के कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कर्नाटक सरकार में योजना एवं सांख्यिकी मंत्री डी. सुधाकर का इलाज के दौरान निधन हो गया। बता दें कि सुधाकर फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे थे और पिछले 2 महीने से फेफड़ों का इलाज करा रहे थे। मंत्री के निधन की जानकारी देते हुए कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डायरेक्टर डॉ आर चिन्नादुरई ने बताया कि डी. सुधाकर को 10 को सुबह करीब 3:15 बजे कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में मृत घोषित किया गया।
डीके शिवकुमार ने जनहितैषी बताया
कर्नाटक सरकार में उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने डी. सुधाकर के निधन की सूचना मिलने पर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, हमारे मंत्रिमंडल सहयोगी और करीबी मित्र डी. सुधाकर, जो लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे, के निधन की खबर से अत्यंत दुःख हुआ है। आगे उन्होंने कहा, हिरियुरु विधायक, चित्रदुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री और राज्य योजना एवं सांख्यिकी मंत्री के रूप में, डी. सुधाकर जनहितैषी नेता थे।
ಅನಾರೋಗ್ಯದಿಂದ ಚಿಕಿತ್ಸೆ ಪಡೆಯುತ್ತಿದ್ದ ನಮ್ಮ ಸಂಪುಟ ಸಹೋದ್ಯೋಗಿ, ನನ್ನ ಆತ್ಮೀಯ ಸ್ನೇಹಿತ ಡಿ. ಸುಧಾಕರ್ ಅವರು ಇಂದು ಕೊನೆಯುಸಿರೆಳೆದ ಸುದ್ದಿ ಅತೀವ ದುಃಖವನ್ನುಂಟು ಮಾಡಿದೆ. ಹಿರಿಯೂರು ಶಾಸಕರು, ಚಿತ್ರದುರ್ಗ ಜಿಲ್ಲಾ ಉಸ್ತುವಾರಿ ಸಚಿವರು ಹಾಗೂ ರಾಜ್ಯದ ಯೋಜನೆ ಮತ್ತು ಸಾಂಖ್ಯಿಕ ಸಚಿವರಾಗಿದ್ದ ಡಿ. ಸುಧಾಕರ್ ಅವರು ಜನಪರ ಕಾಳಜಿಯುಳ್ಳ… pic.twitter.com/GFngq5BAYt — DK Shivakumar (@DKShivakumar) May 10, 2026
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi Visit: 9400 करोड़ की सौगात, सोमनाथ में विशेष पूजा और देश का पहला PM मित्रा पार्क, जानें पूरा शेड्यूल
बिना बहुमत के BJP ने बनाई थी सरकार, लेकिन विजय से मांग रहे ‘सबूत’, राज्यपाल का दोहरा मापदंड क्यों?
शृंगेरी सीट पर बड़ा उलटफेर: 3 साल बाद हुई री-काउंटिंग में BJP 56 वोट से आगे, कांग्रेस विधायक की कुर्सी पर संकट
कांग्रेस नेता की गई विधायकी, BJP नेता की हत्या के आरोप में हुई थी उम्रकैद, अब विधानसभा सदस्यता से भी धोया हाथ
सुधाकर गरीबों के नेता: शिवकुमार
शिवकुमार ने पोस्ट में सुधाकर को गरीबों का हितैषी बताया। उन्होंने कहा, गरीबों के हितैषी के रूप में विख्यात, जब भी वे मुझसे मिलने आते थे, वे हमेशा निर्वाचन क्षेत्र में किसी न किसी विकास कार्य से संबंधित निवेदन करते थे। उनका यह गुण निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के प्रति उनके असीम प्रेम को दर्शाता था। सुधाकर का अपने परिवार, रिश्तेदारों और अनगिनत समर्थकों को पीछे छोड़ जाना एक अपूरणीय क्षति है। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर डी. सुधाकर की आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें। ओम शांति।
ये भी पढ़ें- बंगाल में ‘दादा’ का जादू! मिथुन चक्रवर्ती ने 5 साल में ऐसे बदल दी राज्य की तस्वीर, पीएम मोदी भी हुए मुरीद
सुरजेवाला ने जताया दुख
कांग्रेस नेता और हरियाणा सरकार में मंत्री रहे रणदीप सुरजेवाला ने डी सुधाकर के निधन पर दुख जताया और सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, कर्नाटक के मंत्री और जीवन भर कांग्रेस के प्रति समर्पित रहे डी. सुधाकर के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुख हुआ। कांग्रेस की विचारधारा के प्रति पूरी तरह समर्पित, और हिरीयूर तथा चित्रदुर्ग की जनता के लिए सदैव समर्पित रहने वाले सुधाकर जी अपनी मिलनसार मुस्कान, सादगी और जमीनी जुड़ाव के लिए जाने जाते थे।
Extremely sad to hear about the death of Karnataka Minister and a lifelong dedicated Congressman, Sh. D. Sudhakar. Committed to the Congress ideology, forever devoted to People of Hiriyur and Chitradurga; he stood out for his smiling mannerisms, simplicity and grassroots… pic.twitter.com/AqEU45SDFF — Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) May 10, 2026
आगे सुरजेवाला ने लिखा, उन्होंने हमेशा जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हितों को सबसे ऊपर रखा। हर कांग्रेस कार्यकर्ता चाहे वह पुरुष हो या महिला उनकी कमी को गहराई से महसूस करेगा। उनके परिवार, प्रियजनों और पूरे प्रदेश में फैले उनके सभी समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर दुख की इस घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करें। ओम शांति
