- Hindi News »
- India »
- Karnataka Honey Trap Case In Supreme Court Pil To Be Heard Today
सुप्रीम कोर्ट में कर्नाटक हनी ट्रैप केस की गूंज! जनहित याचिका पर आज सुनवाई
Karnataka Honey Trap Case: सुप्रीम कोर्ट आज कर्नाटक सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री और न्यायाधीशों सहित कई अन्य लोगों को कथित तौर पर हनी ट्रैप में फंसाने की घटना की याचिका पर सुनवाई करेगा।
- Written By: राहुल गोस्वामी

सुप्रीम कोर्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट आज यानी 25 मार्च को कर्नाटक सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री और न्यायाधीशों सहित कई अन्य लोगों को कथित तौर पर हनी ट्रैप में फंसाने की घटना की जांच के लिए निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। इस बाबत याचिकाकर्ता बिनय कुमार सिंह की ओर से वकील बरुण कुमार सिंह ने मामले की तत्काल सुनवाई का उल्लेख किया था ।बता दें कि, धनबाद निवासी याचिकाकर्ता ने मीडिया रिपोर्टों के आधार पर याचिका दायर की है। हालिया दिनों में राज्य में यह मुद्दा गहरा गया है। विधानसभा में बैठक के दौरान सहकारिता मंत्री के।एन। राजन्ना ने दावा किया कि विभिन्न दलों के 48 विधायकों को ‘हनीट्रैप’ में फंसाया गया है और यह नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है, जिसमें कई केंद्रीय मंत्री भी फंस गए हैं।
जानकारी दें कि, बीते 21 मार्च शुक्रवार को भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) ने कर्नाटक विधानसभा में हंगामा किया था और एक मंत्री तथा अन्य नेताओं से जुड़े कथित ‘हनी ट्रैप’ प्रयास की न्यायिक जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने की मांग की थी। विपक्षी दलों भाजपा और जद (एस) के सदस्य आसन के करीब आ गए और हाथ में सीडी लेकर नारेबाजी करने लगे, जबकि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उन्हें उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन दिया था।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
MP News: सड़क के गड्ढों का होगा 48 घंटे में परमानेंट इलाज! रोड सेफ्टी कमेटी का MP सरकार को बड़ा अल्टीमेटम
TET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला लंबित, MP के शिक्षक संगठनों ने पुराने टीचर्स के लिए मांगी राहत
33 से बढ़ाकर 37 हो जाएगी सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या, राष्ट्रपति मुर्मु ने दी मंजूरी
जब तक परिभाषा तय नहीं, एक इंच जमीन पर भी नहीं होगा खनन, अरावली मामले पर चला सुप्रीम कोर्ट का हथौड़ा
इस बाबत सहकारिता मंत्री के. एन. राजन्ना ने तब विधानसभा को सूचित किया था कि उन्हें मोहपाश में फंसाने (हनी ट्रैप) की कोशिश की गई थी और विभिन्न दलों के कम से कम 48 नेता इसी तरह की साजिशों का शिकार हुए हैं। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा था कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो तथा सरकार निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
वहीं सिद्धरमैया ने आश्वासन दिया था कि ‘हनी ट्रैप’ के प्रयास के पीछे जो लोग हैं, उनकी पहचान करने के लिए जांच की जाएगी। वहीं बीते 23 मार्च रविवार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा था कि वह उन दावों पर कुछ नहीं बोलेंगे जिनमें कहा गया है कि कर्नाटक के मंत्री और विधायक ‘हनीट्रैप’ रैकेट का शिकार हुए हैं। शिवकुमार ने कहा था कि कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख के तौर पर उन्होंने राजन्ना से बात की और उनसे शिकायत दर्ज कराने को कहा है।
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि, विपक्ष ने मांग की कि सरकार जांच की प्रकृति को स्पष्ट करे और मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश की अगुवाई में जांच पर जोर दिया। मांगों के लिए लगातार जोर डाले जाने पर सिद्धरमैया ने पूछा था कि, ‘‘जब हमने पहले ही उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन दिया है और आपके सुझावों पर विचार करने का वादा किया है, तो आप और क्या चाहते हैं? परमेश्वर और मैं चर्चा करेंगे तथा निर्णय लेंगे।” जैसे ही मुख्यमंत्री ने बजट चर्चा पर अपना जवाब देना शुरू किया था, भाजपा और जद (एस) के सदस्य आसन के करीब आ गए और ‘हनी-ट्रैप सरकार मुर्दाबाद’ और ‘मंत्री राजन्ना को बचाओ’ जैसे नारे लगाने लगे थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Karnataka honey trap case in supreme court pil to be heard today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: फरार पति समर्थ सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका; अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज
May 18, 2026 | 06:01 PMएंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
May 18, 2026 | 05:57 PMफिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
May 18, 2026 | 05:54 PMNCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 05:50 PMBakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत
May 18, 2026 | 05:45 PMपालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
May 18, 2026 | 05:45 PMगले में प्याज की माला पहन समृद्धि महामार्ग पर उतरे अंबादास दानवे, टायर जलाकर रोका रास्ता, जानें क्या है मांगे?
May 18, 2026 | 05:44 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














