कर्नाटक में शिवकुमार कैबिनेट में ये 13 मंत्री लेंगे शपथ, परमेश्वर बन सकते हैं डिप्टी CM, यहां देखें लिस्ट
Karnataka DK Shivkumar Cabinet Ministers List: कर्नाटक में डीके शिवकुमार सरकार का शपथ ग्रहण 3 जून को होगा। जी परमेश्वर डिप्टी CM बन सकते हैं, देखें संभावित 13 मंत्रियों की पूरी लिस्ट।
- Written By: अर्पित शुक्ला
डीके शिवकुमार (कॉन्सेप्ट फोटो- डिजाइन)
Karnataka Cabinet Ministers List: कर्नाटक की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत होने जा रही है। कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अब सभी की निगाहें 3 जून को बेंगलुरु में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डीके शिवकुमार के साथ पहले चरण में 13 कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं, जबकि मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किए जाने की संभावना है।
खबरों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व का लक्ष्य एक ऐसी टीम तैयार करना है जो क्षेत्रीय, सामाजिक और राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखे तथा आने वाले वर्षों में सरकार का चेहरा बने। नई कैबिनेट को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डीके शिवकुमार और वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी शामिल हुए।
कांग्रेस की बैठक में कैबिनेट पर हुआ फैसला
दोनों नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य नई कैबिनेट की संरचना, सत्ता संतुलन और संगठनात्मक समीकरणों पर अंतिम निर्णय लेना था। पहले चरण की कैबिनेट में मुख्यमंत्री के रूप में शिवकुमार शपथ लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘मोदी सरकार के कार्याकाल में 90 बार पेपर लीक हुए’, नीमच पहुंचते ही गरजे जीतू पटवारी; जमकर साधा निशाना
अकोला RSS कार्यालय प्रकरण में मदन भरगड, साजिद खान पठान समेत सभी आरोपी बरी
योगी के खिलाफ फिर साथ आएंगे UP के लड़के! सपा ने दिया टिकट बंटवारे का फॉमूला, राहुल-अखिलेश कर सकते हैं बैठक
अमरावती MLC चुनाव: हर्षजीत देशमुख को अंतिम समय में कांग्रेस से मिली हरी झंडी, आखिरी दिन जमा किया B-Form
जी परमेश्वर बनेंगे उपमुख्यमंत्री
जी परमेश्वर के एकमात्र उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा जिन नेताओं के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं, उनमें यतींद्र, केएच मुनियप्पा, यूटी खादर, केजे जॉर्ज, कृष्णा बायरे गौड़ा, एमबी पाटिल, प्रियांक खड़गे, सतीश जारकीहोली, रामलिंगा रेड्डी, दिनेश गुंडू राव, बायराथी सुरेश और ईश्वर खंड्रे शामिल हैं। इन नामों के जरिए कांग्रेस विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है।
आसान नहीं है डीके शिवकुमार की राह
इस बीच मुख्यमंत्री पद संभालने जा रहे डीके शिवकुमार ने अपनी प्राथमिकताओं को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि देश और राज्य की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वह बेहद आभारी हैं। उनके अनुसार आगे का सफर आसान नहीं होगा और कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन वह पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ काम करेंगे तथा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
यह भी पढ़ें- ‘98% सीमा तय, लेकिन…’, नेपाल के PM की टिप्पणी पर भारत ने दिया जवाब, तीसरे देश की भूमिका को नकारा
उन्होंने विशेष रूप से कर्नाटक की वैश्विक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार का ध्यान सुशासन, विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने, तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने, स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने, युवाओं के सशक्तिकरण, आर्थिक प्रगति और समावेशी नेतृत्व के मॉडल को आगे बढ़ाने पर रहेगा।
