Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कर्नाटक: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर भाजपा करेगी विरोध प्रदर्शन

कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को तैयार है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने रविवार को को बताया कि 17 जून को पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी प्रेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 16, 2024 | 06:22 PM

पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर बोले बी. वाई. विजयेंद्र (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बेंगलुरू: कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को तैयार है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने रविवार को को बताया कि 17 जून को पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी प्रेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

बता दें कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने शनिवार को ईंधन पर ‘बिक्री कर’ बढ़ा दिया है, जिससे पेट्रोल 3 रुपये/ लीटर और डीजल के दाम में 3.50 रुपये/ लीटर महंगा हो गया है।

विजयेंद्र ने पार्टी के हासन जिला मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘‘हम मुख्यमंत्री से ‘बिक्री कर’ बढ़ाने के फैसले को तत्काल वापस लेने का आग्रह करते हैं। कल हमने पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए हैं और जब तक यह बढ़ोतरी वापस नहीं ली जाती, हम चुप नहीं बैठेंगे।”

सम्बंधित ख़बरें

यूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?

Punjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?

BMC चुनाव 2026: मुंबई के नए ‘माननीयों’ का रिपोर्ट कार्ड; 80% करोड़पति और 24% पर आपराधिक मामले, देखें ADR रिपोर

इजरायली पर्यटक से गैंगरेप और हत्या, कर्नाटक कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई फांसी; बताया ‘रेयर ऑफ द रेयरेस्ट’

वादे पूरे करने के लिए राज्य सरकार के पास पैसा नहीं

विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें इसलिए बढ़ा दी क्योंकि विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए वादों को पूरा करने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘पांच गारंटी’ के चलते कोई नया कार्यक्रम शुरू नहीं कर पा रहे हैं।

राज्य की वित्तीय स्थिति को देखते हुए लिया फैसला

अधिकारियों के अनुसार, ईंधन पर ‘बिक्री कर’ बढ़ाने का उद्देश्य संसाधन जुटाना है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने राज्य के राजस्व सृजन और राजकोषीय स्थिति की समीक्षा की और इस संबंध में निर्णय लिया। वह वित्त मंत्री का भी अतिरिक्त प्रभार निभा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद बढ़ाए दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लोकसभा चुनाव के नतीजों के कुछ दिनों बाद हुई है। लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को कर्नाटक में 28 में से 19 सीट मिलीं, जिनमें भाजपा को 17 और जनता दल (सेक्युलर) को दो सीट शामिल हैं। वहीं राज्य की सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी ने 9 सीट पर जीत हासिल की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Karnataka bjp will protest against petrol and diesel prices

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2024 | 06:17 PM

Topics:  

  • BJP
  • Karnataka
  • Petrol Diesel High Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.