BJP Office Blast मामले में CCTV वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा, बाइक सवार हमलावरों को पुलिस ने दबोचा
BJP Office Blast Case: चंडीगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भाजपा दफ्तर के बाहर धमाका करने वाले दो संदिग्ध मोरिंडा से गिरफ्तार। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर हुई कार्रवाई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
BJP Office (Image- Social Media)
Chandigarh BJP Office Blast Case: चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में स्थित भाजपा दफ्तर के बाहर हुए धमाके (BJP Office Blast) के मामले में अब पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस केस में कथित तौर पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों का कहना है कि दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले पुलिस ने मोरिंडा के पास रतनगढ़ गांव में छापा मारा था। उस दौरान घर से कुछ खास बरामद नहीं हुआ था, जिससे जांच थोड़ी धीमी पड़ती नजर आई थी। लेकिन अब दो संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने से मामले में नया मोड़ आ गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की हुई पहचान
खबर ये भी है कि इनमें से एक के पास से कुछ सामान मिला है, जो एक पीले लिफाफे में रखा हुआ था। हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
हेमंत खंडेलवाल बोले- मीटिंग में संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर फोकस, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा नहीं
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमन और गुरतेज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ही मोरिंडा के आसपास के इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क और इस हमले के पीछे की साजिश को समझने की कोशिश कर रही है।
BJP Office Blast का वीडियो भी आया था सामने
गौरतलब है कि 1 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे चंडीगढ़ भाजपा ऑफिस के बाहर धमाका हुआ था। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया था। बाद में इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया, जिसने जांच को और गंभीर बना दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स अपनी जेब से ग्रेनेड निकालता है, उसकी पिन खींचता है और फिर उसे भाजपा दफ्तर के बाहर फेंक देता है। धमाका करने के बाद दोनों हमलावर वहां से भाग जाते हैं।
घटनास्थल की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
यह भी पढ़ें- हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी और तुगलकाबाद में हंगामा…दिल्ली पुलिस ने संभाली स्थिति; इस वजह से हुआ था विवाद
क्या आतंकी कनेक्शन है?
वीडियो में ये भी दिखता है कि दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो जाते हैं। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका मकसद क्या था। -एजेंसी इनपुट के साथ
