-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Karnataka 10 Killed In Road Accident In Mysuru Cm Siddaramaiah Announces Compensation
कर्नाटक: मैसुरू में हुई सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, सीएम सिद्धारमैया ने की मुआवजे की घोषणा
- Written By: किर्तेश ढोबले

Photo: @ANI/ Twitter
मैसुरू (कर्नाटक): यहां के टी नरसीपुरा तालुक में सोमवार को एक कार तथा निजी बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और कम से कम तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना कोल्लेगला-टी नरसीपुरा मुख्य मार्ग पर कुरुबुरु गांव के पास हुई।
सूत्रों के अनुसार, दोनों वाहनों के बीच सीधी टक्कर होने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बताया जा रहा है कि मृतक बेल्लारी जिले के सांगनाकल्लू के रहने वाले थे। वे शाम के समय इनोवा कार में बीआर हिल्स से लौट रहे थे। सूत्रों ने बताया कि मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
Karnataka | 10 people including two children dead in an accident between a private bus and a car near Tirumakudalu-Narasipura: Seema Latkar, SP Mysuru — ANI (@ANI) May 29, 2023
सीएम सिद्धारमैया ने की मुआवजे की घोषणा
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को मुआवजे के रूप में 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को मैसूरु के तिरुमकुदलु-नरसीपुरा के पास सड़क दुर्घटना में घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Karnataka CM Siddaramaiah announces Rs 2 lakh each as compensation to the families of the deceased from the CM Relief Fund, directs the concerned officials to ensure proper treatment for the injured in road accident near Tirumakudalu-Narasipura, Mysuru. pic.twitter.com/erJ3hEFW7D — ANI (@ANI) May 29, 2023
बताया जा रहा है कि निजी बस कोल्लेगला की ओर जा रही थी। अधिकारी ने कहा कि कार में सवार रहे तीन घायलों को भी चामराजनगर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। उनमें से एक की हालत गंभीर है, जबकि दो की हालत स्थिर है। अधिकारियों ने कहा कि अग्निशमन व आपातकालीन कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को काटने के बाद शवों को बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि शव “क्षत विक्षत” स्थिति में थे। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। (भाषा इनपुट के साथ)
सम्बंधित ख़बरें
मेकेदातु परियोजना पर कर्नाटक का बड़ा दावा, तमिलनाडु के हिस्से का पानी नहीं होगा प्रभावित
कर्नाटक में 5 सरकारी योजनाओं के नियमों में बड़ा बदलाव! डीके शिवकुमार ने किया ऐलान, बोले- वोटर ID करे ले चेक
कर्नाटक में गारंटी योजनाओं के दुरुपयोग पर डीके शिवकुमार सख्त, फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई
कर्नाटक में MLA की क्रॉस वोटिंग पर BJP सख्त, नितिन नबीन ने प्रदेश अध्यक्ष को बुलाया दिल्ली, बनाई जांच कमेटी
Karnataka 10 killed in road accident in mysuru cm siddaramaiah announces compensation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, दूसरे दिन फिल्म ने दर्ज की बड़ी छलांग
Jun 21, 2026 | 07:30 AMRailway Rules: एक जुलाई से बदल जाएंगे रेलवे के नियम, बिना टिकट यात्रा और हंगामे पर लगेगा भारी जुर्माना
Jun 21, 2026 | 07:29 AMSurya Dev Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप, नौकरी, धन और मान-सम्मान में होगा लाभ
Jun 21, 2026 | 07:09 AMFather’s Day 2026: इन 5 राशियों के पुरुष बनते हैं सबसे अच्छे पिता, बच्चों के लिए कर गुजरते हैं कुछ भी
Jun 21, 2026 | 07:06 AMविश्व पितृ दिवस विशेष: 123 लावारिस बच्चों के पिता बने पद्मश्री शंकरबाबा पापलकर
Jun 21, 2026 | 07:00 AMLIVEआज की ताजा खबर 21 जून LIVE: आज योग दिवस पर कोलकाता से पूरी दुनिया को संदेश देंगे पीएम मोदी
Jun 21, 2026 | 06:50 AMHair Serum: महंगे हेयर सीरम छोड़िए! घर पर इन 3 चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर सीरम, बाल बनेंगे सिल्की और चमकदार
Jun 21, 2026 | 06:25 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














