आपदा में दौरा न करने पर घिरीं कंगना, जयराम बोले- जिन्हें चिंता नहीं, उनकी बात…
हिमाचल के मंडी में बारिश से भारी तबाही मची है। कंगना ने कहा कि उन्होंने दौरे की कोशिश की, पर जयराम ठाकुर ने राजनीतिक कटाक्ष किया है। मंडी में 17 की मौत और 31 लापता, अब तक कुल 43 की जान जा चुकी है।
- Written By: सौरभ शर्मा
कंगना रनौत और जयराम ठाकुर (फोटो- सोशल मीडिया)
मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मानसून की बारिश ने तबाही मचा दी है, लेकिन इससे जुड़ा सियासी तापमान भी लगातार चढ़ रहा है। बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मंडी न पहुंचने पर उठे सवालों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सलाह दी थी कि हालात सामान्य होने तक रुकना बेहतर है। वहीं जयराम ठाकुर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तीखी टिप्पणी की है।
राज्य में मानसून के आगमन के बाद से अब तक 43 लोगों की मौत और 37 के लापता होने की पुष्टि हुई है। सबसे अधिक प्रभावित मंडी जिले में 17 लोगों की जान गई है और दर्जनों गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस बीच बीजेपी सांसद कंगना रनौत के इलाके में न पहुंचने को लेकर सोशल मीडिया पर तीखा सवाल उठाया गया, जिस पर उन्होंने पोस्ट कर सफाई दी और अपने दौरे को प्रशासनिक अनुमति से जोड़ा।
प्रशासन की अनुमति का इंतजार कर रही- कंगना रनौत
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: लोकलुभावन योजनाओं का असर, आर्थिक संकट गहराया; हिमाचल में वेतन कटौती और भत्तों पर रोक
बंगाल चुनाव: 4 मई के बाद इंसाफ होगा, कंगना रनौत ने दी चेतावनी; ममता बनर्जी पर जमकर साधा निशाना
Kangana Ranaut Struggle: सलमान खान से पहली मुलाकात को याद कर भावुक हुईं कंगना रनौत, सुनाया दिलचस्प किस्सा
मोबाइल भीग गया तो पड़ेगा महंगा, बारिश में फोन बचाने के ये 7 आसान तरीके जान लें
कंगना ने लिखा कि उन्होंने मंडी और सेराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने की कोशिश की थी, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर की सलाह पर इंतजार कर रही हैं। कंगना के मुताबिक, मंडी के डीसी ने आज फिर रेड अलर्ट जारी किया है और जब तक प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिलती, तब तक वे मौके पर नहीं जाएंगी।
It is heartbreaking to see massive flood devastation in Himachal almost every year now, I tried reaching to flood affected areas in Seraj and other areas in Mandi, but advised by respected leader of opposition Shri @jairamthakurbjp ji to wait untill the connectivity and reach to… — Kangana Ranaut (@KanganaTeam) July 4, 2025
ठाकुर का तंज जिन्हें चिंता नहीं, उनके बारे में टिप्पणी नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कंगना के बयान पर सीधी टिप्पणी करने से बचते हुए कहा, “हम अपने लोगों के लिए यहां हैं, हम चिंतित हैं, जिन्हें चिंता नहीं, उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता।” इस बयान को राजनीतिक हलकों में कंगना के जवाब पर सीधा कटाक्ष माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में CM की रेस में थलापति विजय, पार्टी ने किया एलान
राज्य सरकार के मुताबिक, अब तक प्राकृतिक आपदा से लगभग 5,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। एनडीआरएफ की टीमों ने कई गांवों से 65 लोगों को सुरक्षित निकाला है। बारिश के चलते कई सड़कें बंद हैं और कई गांवों का संपर्क टूट गया है।
