मंडी में आपदा, सड़क पर उतरे सीएम, कंगना पहाड़ों में गुनगुना रहीं गाना!-Video

मंडी में बादल फटने से भारी तबाही मची है। जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस बीच कंगना रनावत का पहाड़ों में गाना गुनगुनाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
मंडी में आपदा, सड़क पर उतरे सीएम, कंगना पहाड़ों में गुनगुना रहीं गाना-Video
कंगना रनावत और सीएम सुक्खू (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में आसमानी आपदा आई है। मंडी की पहाड़ी वादियों में बादल फटने से भारी तबाही मची है। जिले का धर्मपुर उपमंडल  बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।  जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। है। गुरुवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर जायजा लिया। साथ ही खड़े होकर राहत सामग्री पीड़ितों को वितरित करवा रहे हैं। उनका सोशल मीडिया एक वीडियो भी आया है।

वहीं इस बीच मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनावत का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वह पहाड़ी वादियों में सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ गाना गुनगुना रही हैं। अब इस वीडियो पर कंगना रनावत को कांग्रेस पार्टी ट्रोल कर रही है।

जयराम ठाकुर ने कंगना पर कसा तंज

इसके अलावा रही-सही कसर भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निकाल दी। दरअसल बाढ़ को लेकर वह प्रेस से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे पत्रकार ने पूछा की मंडी में इतनी बड़ी आपदा आई है, कंगना रनावत ने एक ट्वीट तक नहीं किया। इस पर उन्होंने कहा कि जिसे चिंता है वो बोल रहे हैं। जिसे लोगों की चिंता नहीं है, वह नहीं बोल रहे।

सुप्रिया श्रीनेत कंगना पर बरसीं

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो शेयर कर कंगना रनावत पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हिमाचल में भयंकर आपदा के बीच - BJP और कांग्रेस की प्राथमिकताएं कितनी अलग हैं। हमारे संस्कार हैं मदद करने के, जो मुख्यमंत्री ख़ुद कर रहे हैं।

सीएम सुक्खू स्वयं सड़क पर उतरे

वहीं दूसरा वीडियो सीएम सुक्खू का है। वह स्वयं खड़े होकर आपदा प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरण कर रहे हैं। साथ वीडियो दो बच्चियों को दुलारते हुए बच्चियों को आश्वासन देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

सीएम का वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुख्यमंत्री जब खुद आपदा पीड़ित लोगों की मदद के लिए सड़क पर उतर आएं तो तारीफ तो बनती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com