झारखंड चुनाव में कल्पना सोरेन का वैलेंटिनो बैग बना चर्चा का विषय, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
झारखंड में विधानसभा चुनाव चल रहा है। प्रदेश में दो चरणों में मतदान होना है, पहले चरण में 43 सीटों पर आज यानी बुधवार को वोटिंग हो गई। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। इसके अलावा 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आएंगे।
- Written By: Saurabh Pal
कल्पना सोरेन और हेमंत सोरन (फोटो- सोशल मीडिया)
रांचीः झारखंड में विधानसभा चुनाव चल रहा है। प्रदेश में दो चरणों में मतदान होना है, पहले चरण में 43 सीटों पर आज यानी बुधवार को वोटिंग हो गई। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। इसके अलावा 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आएंगे। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अचानक चर्चा में आ गई हैं। हालांकि उनके चर्चा में आने की वजह सियासत नहीं बल्कि कुछ और है।
कल्पना सोरेन इस विधानसभा चुनाव में गिरिडीह की गाण्डेय सीट से चुनाव लड़ रहीं हैं, लेकिन इस बार वह अपने हैंड बैग की वजह से चर्चा में आ गई है। उनके हैंड बैग को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-नीतीश कुमार के पैर छूने पर तेजस्वी का तंज, कहा- वो तो अधिकारियों का पैर छूते हैं…
सम्बंधित ख़बरें
INDIA गठबंधन में अनदेखी से नाराज JMM, बिहार में 15 सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी में पार्टी
Year Ender 2024: साल की शुरुआत से ही टूट गया था बीजेपी का आत्मविश्वास, जानें वर्ष की 5 बड़ी राजनीतिक
Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल बोले- 9 दिसंबर से पहले …
झारखंड : सीएम सोरेन खटा-खट ले रहे फैसले इधर भाजपा हार की समीक्षा के लिए खेल रही मीटिंग-मीटिंग
दरअसल कल्पना सोरेन अपने हैंड बैग की कीमत को लेकर चर्चा में आई हैं। जिस बैग का वह उपयोग करती हैं, उसके की कीमत 67 हजार रुपये है। बता दें कि उनका बैग का नाम Valentino Garavani है, जो एक इटैलियन कंपनी का है।
इस स्क्रीन शॉट में जो महिला हैं वो #झारखंड के CM @HemantSorenJMM की पत्नी हैं। इनके हाथ में इटैलियन कंपनी Valentino Garavani का हैंडबैग है। भारत में इसकी कीमत 67 हजार रुपए है, और आपके एक वोट की कीमत ऐसे लोगों के लिए कुछ भी नहीं। जनता खाए भूजा-भात और लाखों का बैग इनके हाथ! pic.twitter.com/8Je5kypgev — ashutosh shukla (@ashutosh121232) November 13, 2024
गौरतलब है कि जिस सीट से कल्पना सोरेन चुनाव लड़ रहीं हैं वह गिरिडीह जिले की गाण्डेय विधानसभा सीट है। गाण्डेय विधानसभा प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक है। यह विधानसभा नब्बे के दशक में पांच आदिवासियों की भूख से हुई कथित मौत को लेकर सुर्खियो में रही था, लेकिन इस बार गाण्डेय क्षेत्र गरीबी के लिए नहीं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन की पुत्रवधु सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के चुनावी समर में होने के कारण चर्चा में है।
ये भी पढ़ें-बुलडोजर एक्शन पर चला ‘सुप्रीम’ चाबुक तो बोल पड़े असदुद्दीन ओवैसी, पीएम मोदी को लेकर दे डाला ये बड़ा बयान
