Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कल का मौसम: पहाड़ों पर ‘प्रलय’ का पूर्वानुमान, कई राज्यों में आएगी तबाही; IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, मंगलवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा और नॉर्थ ईस्ट के में बहुत भारी आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 11, 2025 | 10:03 PM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

IMD Weather Update: देश के तकरीबन सभी हिस्सों में मानसूनी झमाझम का दौर चल रहा है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक लगातार बारिश हो रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार 12 अगस्त के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, मंगलवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा और नॉर्थ ईस्ट के में बहुत भारी आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में जोरदार बारिश के साथ बिजली गिरने और लैंडस्लाइड की आशंका भी जताई गई है।

राजधानी में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जिसके चलते IMD ने किसी भी तरह की चेतावनी नहीं जारी की है।

सम्बंधित ख़बरें

गर्मी की समय से पहले दस्तक! सूरज के तीखे तेवरों ने बढ़ाया पारा; दोपहर की धूप और रात की ठंड बढ़ा रही बीमारियां

आज का मौसम 16 फरवरी: 7 राज्यों में बारिश और कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड?

आज का मौसम: 11 राज्यों में बारिश और जोरदार हवाओं का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड? IMD अपडेट जारी

महाराष्ट्र में बढ़ने लगा गर्मी का असर, तापमान 30 डिग्री के पार, अमरावती रहा सबसे गर्म

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बात करें उत्तर प्रदेश के मौसम की तो पश्चिमी यूपी के जिलों में मंगलवार को भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। जबकि बिहार में मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश संभावना जताते हुए समूचे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ों पर ‘प्रलय’ का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में सोमवार की दोपहर से ही लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। गाड़ियां डूब चुकी हैं। भारी बारिश के चलते समूचे राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने नागरिकों को बिना बहुत जरूरी कार्य के बाहर न जाने की सलाह दी है। साथ ही नदियों और नालों के किनारे पर भी न ठहरने को कहा गया है।

देहरादून में मूसलाधार बारिश। आईटी पार्क क्षेत्र में गाड़ियां डूबी। राज्य में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। पहाड़ों पर पहले से स्थिति खराब है। pic.twitter.com/8NJBbqp5PK — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 11, 2025

इतना ही नहीं, भारतीय मौसम विभाग ने कल के लिए भी राज्य में तबाही की भविष्यवाणी की है। IMD के मुताबिक सोमवार से लेकर मंगलवार तक उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और उधम सिंह नगर में अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट का हाल

मौसम विभाग ने मंगलवार को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अत्यंत भारी बारिश और तटीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के असम-मेघालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बी बहुत भारी वर्षा की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में येलो अलर्ट जारी हुआ है।

यह भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में बन रहा है लो प्रेशर, इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, जानें IMD अपडेट

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

इन सभी राज्यों के अलावा मौसम विभाग ने ओडिशा में भी भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिण में कर्नाट के अलावा सभी राज्यों, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी हुआ है। इसके साथ ही कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में किसी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है।

Kal ka mausam mausam update imd warning disaster in hilly areas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 11, 2025 | 07:08 PM

Topics:  

  • IMD
  • India Weather Forecast
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.