Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नक्सलियों के शव परिजनों को नहीं देने पर भड़कीं के कविता, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

बीआरएस नेता के कविता ने मारे गए नक्सवादियों का शव उनके परिजनों को न देने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अंतिम संस्कार के लिए शव सौंपने की संस्कृति नहीं दिखती है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: May 30, 2025 | 10:16 PM

के कविता (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

हैदराबादः भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के. कविता ने छत्तीसगढ़ में हाल ही में मुठभेड़ में मारे गए शीर्ष माओवादी नेता नंबाला केशव राव और अन्य माओवादियों के शव उनके परिजनों को नहीं सौंपने के लिए शुक्रवार को केंद्र की आलोचना की। उन्होंने मंचेरियल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अंतिम संस्कार के लिए शव सौंपने की संस्कृति नहीं दिखाती है।”

कविता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर आरोप लगाया कि वह माओवादी विरोधी अभियानों के जरिए ‘हिंसा’ जारी रख रही है, जबकि बीआरएस ने हिंसा रोकने की मांग की है। उन्होंने बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव द्वारा 28 अप्रैल को केंद्र से ‘ऑपरेशन कगार’ रोकने की अपील किए जाने का जिक्र किया।

इस अपील में उन्होंने इन अभियानों में आदिवासियों और युवाओं की कथित हत्याओं का हवाला दिया था। छत्तीसगढ़ में पिछले सप्ताह हुई मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी नेता नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराजू और सात अन्य माओवादी मारे गए थे, जिनका अंतिम संस्कार 26 मई को राज्य के नारायणपुर में प्राधिकारियों द्वारा किया गया। बीआरएस के आंतरिक मामलों पर उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली पार्टी का भाजपा में विलय करने का प्रयास कर रही हैं।

अपने भाई और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव पर परोक्ष हमला करते हुए उन्होंने दावा किया कि विलय के इस प्रस्ताव को वह सिरे से खारिज कर चुकी हैं। कविता के अनुसार, ये प्रस्ताव उनके सामने उस समय लाया गया था, जब वह दिल्ली शराब नीति घोटाला से जुड़े धन शोधन के एक मामले में पिछले साल राष्ट्रीय राजधानी की जेल में थीं।

कविता की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद एम. रघुनंदन राव ने शुक्रवार को आश्चर्य व्यक्त किया कि भाजपा को बीआरएस के साथ विलय या गठबंधन की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में भाजपा अपने दम पर आगे बढ़ रही है और पार्टी ने 2019 में लोकसभा की चार सीट और 2024 में आठ सीट हासिल की हैं।

K kavitha demanded bodies of naxalites be handed over to their families

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2025 | 09:52 PM

Topics:  

  • K Kavitha

सम्बंधित ख़बरें

1

तेलंगाना में निलंबित कांग्रेस MLC पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, के. कविता का मामला

2

तेलंगाना में 17 जुलाई को रेल रोको आंदोलन, के. कविता ने OBC आरक्षण पर केंद्र…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.