Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Jyoti Malhotra Spying Case: ओडिशा की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से IB की पूछताछ, ज्योति के साथ पाकिस्तान जाने का शक

प्रियंका ने ज्योति के साथ अपने रिश्ते को लेकर सफाई दी है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया है कि ज्योति सिर्फ एक दोस्त थी। उसे ज्योति जासूसी गतिविधियों के बारे में कुछ नही पता था।

  • By अक्षय साहू
Updated On: May 18, 2025 | 05:47 PM

ज्योति मल्होत्रा,प्रियंका सेनापति (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भुवनेश्वर: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को गिरफ्तार किया गया है। इसी बीच इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के जांच के दायरे में ओडिशा के पुरी की यूट्यूबर और छात्रा प्रियंका सेनापति भी आ गई हैं।

प्रियंका ज्योति मल्होत्रा की दोस्त हैं। दोनों की मुलाकात यूट्यूब वीडियो के सिलसिले में हुई थी। ज्योति 2024 में पुरी आई थी उस समय प्रियंका उसे अपने साथ शहर के कई प्रमुख स्थानों पर ले गई थी। इसमें पुरी का प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर भी एक था, जहां दोनों ने मंदिर की कई वीडियो बनाई थीं।

प्रियंका के परिवार से पूछताछ

पुरी पुलिस ने रविवार को प्रियंका सेनापति के परिवार से पूछताछ की है। प्रियंका के परिवार के सदस्यों ने कहा है कि एजेंसियों की ओर से चल रही जांच में वह पूर्ण समर्थन करेंगे, क्योंकि यह एक संवेदनशील मामला है। प्रियंका के पिता राजकिशोर सेनापति ने बताया कि सितंबर 2024 में ओडिशा यात्रा के दौरान मल्होत्रा और प्रियंका के बीच मुलाकात हुई थी। शनिवार को स्थानीय पुलिस ने इसी संबंध में परिवार से संपर्क किया।

सम्बंधित ख़बरें

पहले नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, फिर इंस्टाग्राम पर ‘रेट कार्ड’ डाल किया नीलाम; जानें पूरा मामला

बलहेगांव हत्याकांड से हड़कंप, पुलिस नाईक की बेरहमी से हत्या; बंद घर में दफनाया गया शव

US में भारतीय युवती की Ex ब्वॉयफ्रेंड ने की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस को किया गुमराह, भाग आया भारत

नाइजीरिया में गांव को घेरकर बरसाईं गोलियां, 30 लोगों की मौत

उन्होंने बताया, ‘मेरी बेटी ने यूट्यूब के माध्यम से ज्योति से दोस्ती की थी और वह एक दोस्त के रूप में पुरी के विभिन्न स्थानों पर उसके साथ गई थी। यह एक पेशेवर रिश्ता था। हमें उसकी जासूसी गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।’ जांच खत्म न होने तक प्रियंका को पुरी नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

पाकिस्तान जा चुकी है प्रियंका

राजकिशोर सेनापति ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी बेटी चार महीने पहले कंटेंट क्रिएशन के उद्देश्य से पाकिस्तान के करतारपुर साहिब कॉरिडोर गई थीं। उन्होंने कहा कि वह वैध दस्तावेजों के साथ और एक अन्य व्यक्ति के साथ यात्रा पर गई थीं।

कौन है ‘ज्योति’ को अंधकार में धकेलने वाला दानिश, कैसे बढ़ीं नजदीकियां और जासूस बन गई यूट्यूबर?

ज्योति सिर्फ दोस्त थी

पुलिस की पूछताछ के बाद प्रियंका ने ज्योति के साथ अपने रिश्ते को लेकर सफाई दी है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके कहा कि, ‘ज्योति सिर्फ एक दोस्त थी, जिससे मेरी मुलाकात कंटेंट क्रिएशन के माध्यम से हुई थी। उसकी गिरफ्तारी की खबर से मैं स्तब्ध हूं। मैं अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही हूं और भविष्य में भी करती रहूंगी।’

Jyoti malhotra spying case ib questioned puri youtuber priyanka senapati pakistan visit investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2025 | 05:47 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Odisha News
  • Pakistan
  • Spying

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.