Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अटकलों पर लगा विराम…सामने आया NHRC के नए अध्यक्ष का नाम, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने दिया था सुझाव!

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज वी सुब्रह्मण्यम को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुरुवार को हुई पैनल की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने यह नाम सुझाया था।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Dec 23, 2024 | 06:05 PM

जस्टिस वी रामासुब्रह्मण्यम (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज वी रामासुब्रमण्यम को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को हुई पैनल की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज कोटा के लिए न्यायमूर्ति वी सुब्रह्मण्यम का नाम सुझाया था।

बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक में हुई चर्चाओं से अवगत लोगों ने बताया कि माना जा रहा है कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के अगले अध्यक्ष के रूप में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केएम जोसेफ के नाम का सुझाव दिया है।

बैठक में हुई थी मोदी राहुल की मुलाकात

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के प्रमुख का चयन करने वाली छह सदस्यीय समिति में प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय गृह मंत्री, दोनों सदनों के विपक्ष के नेता और राज्यसभा के उपसभापति शामिल हैं। यह पहली बार है जब मोदी और गांधी की लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद मुलाकात हुई थी।

सम्बंधित ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता

चुपके-चुपके काट रहे है जनता की जेब…पेट्रोल-डीजल के दाम पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप

CBSE ने किया बड़ा ऐलान, बिहार के स्कूलों में अब मैथिली भाषा होगी पढ़ाई, CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

BJP की जीत के पीछे कांग्रेस… उदयनिधि के दावे पर भाजपा नेता का पलटवार, बोले- जनता तय करती है किसे चुनना है

चर्चा में आया में चंद्रचूड़ का नाम

बुधवार को हुई बैठक के बाद कहा यह भी जा रहा था कि मोदी सरकार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस केएम जोसेफ का नाम भी चर्चा में आया था। लेकिन आज यानी सोमवार को नियुक्त के बाद इन अटकलों पर विराम लग चुका है।

देश और दुनिया की सभी ताज़ातरीन ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये रिटायर्ड सीजेआई बन चुके हैं अध्यक्ष

क्रमांक एनएचआरसी के अध्यक्ष रह चुके सीजेआई  कार्यकाल
1 न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्रा 12 अक्टूबर 1993 से 24 नवंबर 1996 तक
2 न्यायमूर्ति एमएन वेंकटचलैया 26 नवंबर 1996 से 24 अक्टूबर 1999 तक
3 न्यायमूर्ति जेएस वर्मा 4 नवंबर 1999 से 17 जनवरी 2003 तक
4 न्यायमूर्ति एएस आनंद 17 फरवरी 2003 से 31 अक्टूबर 2006 तक
5 न्यायमूर्ति एस राजेंद्र बाबू 2 अप्रैल 2007 से 31 मई 2009 तक
6 न्यायमूर्ति केजी बालाकृष्णन 7 जून 2010 से 11 मई 2015 तक
7 न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू 29 फरवरी 2016 से 2 दिसंबर 2020 तक
8 न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा 1 जून 2021 से 1 जून 2024 तक

Judge v ramasubramanian appointed as chairman of nhrc

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 23, 2024 | 05:46 PM

Topics:  

  • Mallikarjun Kharge
  • Narendra Modi
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.