Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला

Protest In JNU: महिला आरक्षण विधेयक के मार्ग में रोड़ा अटकाने और महिलाओं के प्रति संकीर्ण मानसिकता रखने के विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में विपक्ष का पुतला दहन किया।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Apr 19, 2026 | 11:20 PM

एबीवीपी (सोर्स- आएएनएस)

Follow Us
Close
Follow Us:

ABVP Protest In JNU: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय इकाई ने रविवार को जेएनयू परिसर के साबरमती ढाबा पर वामपंथी दलों और महिला विरोधी इंडी गठबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला आरक्षण विधेयक के मार्ग में रोड़ा अटकाने और महिलाओं के प्रति संकीर्ण मानसिकता रखने के विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का पुतला दहन किया।

इस दौरान छात्रों ने वामपंथी संगठनों और कांग्रेस की ‘महिला विरोधी’ राजनीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पाखंड को उजागर किया। कांग्रेस, वामपंथी दलों और उनके छात्र संगठनों का दशकों पुराना इतिहास महिलाओं के अधिकारों को कुचलने और उनके नाम पर केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का रहा है। इन दलों ने हमेशा प्रगतिशील होने का ढोंग रचा, लेकिन जब भी महिलाओं को वास्तविक शक्ति देने या उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करने का अवसर आया तो इन समूहों ने अपनी पितृसत्तात्मक और रूढ़िवादी सोच के कारण उसे बाधित किया।

नहीं चलेगी दोहरी राजनीति

विरोध कर रहे छात्रों ने यह संदेश दिया कि इंडी गठबंधन की यह दोहरी राजनीति अब और नहीं चलेगी। वामपंथी विचारधारा वाले संगठन जेएनयू परिसर के भीतर भी महिलाओं के मुद्दों का उपयोग केवल शैक्षणिक अशांति फैलाने के लिए करते हैं, जबकि उनके स्वयं के सांगठनिक ढांचे में महिलाओं की आवाज को दबा दिया जाता है। यह स्पष्ट देखा गया है कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले पदों पर आज भी केवल पुरुषों का वर्चस्व बना हुआ है। अभाविप ने इस बात पर जोर दिया कि इंडी गठबंधन में शामिल दल महिलाओं को केवल एक ‘वोट बैंक’ की तरह इस्तेमाल करते आए हैं और उनकी नीतियों में व्याप्त यह विरोधाभास अब पूरी तरह बेनकाब हो चुका है।

सम्बंधित ख़बरें

झंडा जलाने के मामले में अपर्णा यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज, सपा ने बताया छवि बिगाड़ने की साजिश

मोदी सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं! महिला बिल पर अखिलेश ने बोला हमला, बताया BJP का CNF फॉर्मूला

महिला आरक्षण पर विपक्ष की सोच कुत्सित, CM योगी बोले- पाप धोने का मौका खे दिया

‘यह लोग नारी शक्ति को फॉर ग्रांटेड ले रहे हैं…’, राष्ट्र के नाम संबोधन के जरिए PM Modi का विपक्ष पर हमला

महिलाओं को मुख्यधारा से रोका

एबीवीपी के जेएनयू अध्यक्ष मयंक पांचाल ने कहा कि वामपंथी दलों और कांग्रेस ने वर्षों से महिलाओं के अधिकारों के विमर्श को बंधक बनाकर रखा है । इंडी गठबंधन की यह सोची-समझी साजिश थी कि महिलाओं को कभी भी मुख्यधारा की राजनीति और शक्ति के केंद्रों तक न पहुंचने दिया जाए। इन दलों की ‘महिला विरोधी’ सोच के कारण ही महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक सुधारों में देरी हुई, जिसे महिला शक्ति ने सड़क पर उतरकर पूरी तरह नकार दिया है।

ये भी पढ़ें- साइबर ठगी का भंडाफोड़, हैदराबाद पुलिस ने 52 साइबर अपराधी, 32 बैंक अफसरों को किया गिरफ्तार

विपक्ष ने फैलाया भ्रम

एबीवीपी जेएनयू मंत्री प्रवीण कुमार पीयूष ने कहा कि साबरमती ढाबा पर हुआ यह प्रदर्शन इंडी गठबंधन और वामपंथी दलों के असली चेहरे को उजागर करने के लिए था। ये दल महिला सशक्तिकरण के नाम पर केवल झूठ और भ्रम फैलाते रहे हैं, जबकि वास्तविकता में इनका तंत्र महिलाओं की प्रगति को रोकने का काम करता है। जेएनयू इस महिला विरोधी सिंडिकेट को कभी स्वीकार नहीं करेगा और महिलाओं की गरिमा व उनके वास्तविक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Jnu abvp protest sabarmati dhaba indi alliance left anti women politics effigy burnt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2026 | 11:20 PM

Topics:  

  • Delhi News
  • JNU
  • Nari Shakti Vandan Adhiniyam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.