Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साउथ दिल्ली के पुष्प विहार में चली गोलियां, पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi Police Encounter: दिल्ली में देर रात तड़ातड़ गोलियां चलने की वारदात सामने आई है। साउथ दिल्ली के पुष्प विहार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आरोपी घायल हुए।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 06, 2026 | 09:01 AM

पुलिस एनकाउंटर (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Follow Us:

Delhi Police Pushp Vihar Encounter: साउथ दिल्ली के पुष्प विहार में क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। साउथ दिल्ली के पुष्प विहार में पुलिस एनकाउंटर में दो अपराधी घायल हो गए और एक को गिरफ्तार कर लिया गया। लाडो सराय में हाल ही में रंगदारी के लिए हुई फायरिंग के मामले में वॉन्टेड आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।

साउथ दिल्ली के स्पेशल स्टाफ और एएटीएस (AATS) की पुलिस टीम ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। वहीं, पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है। आगे की जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद जांच जारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से हथियार और दूसरी संदिग्ध चीजें बरामद हुई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

सनस्क्रीन लगाएं, अकेले न आएं….कल जंतर-मंतर पर इकट्ठा होंगे कॉकरोच, CJP ने बताए प्रदर्शन के अनोखे नियम

CBSE Re-Evaluation Portal Cyber Attack: लगातार साइबर हमलों के बाद दिल्ली पुलिस पहुंचा बोर्ड, जांच शुरू

Delhi Police HCM Result 2026: हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट जारी, देखें कैटेगरी वाइज कटऑफ

दिल्ली अग्निकांड: आरोपी लवकेश बजाज का जेल से पुराना नाता! जानिए इसके पीछे की क्या है कहानी

Delhi: In South Delhi’s Pushp Vihar, a police encounter left two criminals injured and one arrested. The accused, wanted in a recent extortion firing case in Lado Sarai, opened fire at the police, prompting retaliatory action pic.twitter.com/uA3QPrZOJT — IANS (@ians_india) June 5, 2026

यह भी पढ़ें – लालू यादव और राबड़ी देवी ने वापस की Z+ सिक्योरिटी, बिहार की राजनीति में मची हलचल, अब नहीं रखेंगे कोई सुरक्षा!

दिल्ली पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

एक अन्य मामले में हाल ही में दिल्ली पुलिस ने 2018 के एक अपहरण मामले में फरार आरोपी को दबोचा। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी कई सालों से ट्रायल से बच रहा था। आरोपी रोहिणी इलाके में छिपा हुआ था। दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में बताया कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महुआ जिले का रहवासी है। जिसकी पहचान मोहन उर्फ नूनी के रूप में हुई है। आरोपी पर फोन चोरी के कई मामले दर्ज है।

दिल्ली पुलिस नेबताया कि आरोपियों की पहचान वरुण शर्मा और आदिल के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी के रहने वाले है। पुलिस ने यह भी बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान अपराध में इस्तेमाल किया गया एक होंडा एक्टिवा स्कूटर बरामद हुआ है इससे फोन चोरी और छीनने से जुड़े तीन आपराधिक मामलों को सुलझाने में मदद मिली।

Pushpak vihar encounter between delhi police criminals 3 accused arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2026 | 07:20 AM

Topics:  

  • Delhi
  • Delhi News
  • Delhi Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.