J&K: उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने ढेर किया एक पाक आतंकी
जम्मू कश्मीर के उरी में पाकिस्तानी आतंकी ने घुसपैठ की कोशिश की है, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया है और एक आतंकी को मार गिराया है। इसके बाद से सर्चिंग भी जारी है।
- Written By: प्रतीक मिश्रा
दक्षिण कश्मीर के आरीपाल में आतंकी हमला, एक जवान घायल; सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीनगर: कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियो ने घुसपैठ की कोशिशे फिर से शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों में आतंकी घटनाओं और घुसपैठ के मामले भी सामने आये है। इसी तरह शनिवार देर रात को भी एक पाकिस्तानी आतंकी द्वारा घुसपैठ करने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है, कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला के उरी सेक्टर में शनिवार देर रात घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया यही, इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है और सर्चिंग की जा रही है। जानकारी के अनुसार इस इलाके में सेना द्वारा अन्य आतंकियों की तलाश में पुलिस व आठ राष्ट्रीय राइफल्स का एलओसी पर कमलकोट इलाके में देर रात ऑपरेशन चल रहा था। अंधेरे की वजह से सुरक्षा बलों की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बरती गई ताकि किसी प्रकार की जनहानि न होने पाए।
इसे भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर में आंतकियों का कहर शुरू, शोपियां में बिहार के मजदूर की हत्या
सम्बंधित ख़बरें
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Jammu Kashmir Terror Alert: लश्कर-ए-तैयबा ने बदली रणनीति, आम नागरिकों को निशाना बनाने की साजिश का बड़ा खुलासा!
PoK में बवाल, कुलगाम में 2 मजदूरों की हत्या! क्या ध्यान भटकाने की फिराक में है पाकिस्तान?
कुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात! आतंकियों ने पहले पूछा नाम, फिर बरसा दी गोलियां, हाई अलर्ट के बीच मुआवजे का ऐलान
बता दें, कि कश्मीर से लगी पाक सीमा से आतंकवादियों का मूवमेंट लगातार होता रहता है, जिसके चले यहां सेना द्वारा सतर्कता बरतते हुए सर्चिंग अभियान भी चलाये जाते है। लेकिन लोकल सपोर्ट होने के चलते आतंकी घुसपैठ की कोशिशे करते है, समय रहते सुरक्षाबल उन्हें मार गिराते है।
इसे भी पढ़े : नेशनल कांफ्रेंस ने सरकार बनते ही की पूर्ण राज्य की बात, उमर अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान
इसके पहले जम्मू कश्मीर में नई सरकार के बनते ही आतंकियों ने कहर मचाना शुरू कर दिया था और दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार को बिहार के एक श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी, हत्या के बाद श्रमिक का शव झाड़ियों के बीच से बरामद किया गया था। इस घटना के बाद सेना ने अपने सर्चिंग अभियान तेज़ कर दिए थे और पुरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियो को खोजना शुरू कर दिया था। अब इसके ठीक बाद शनिवार को आतंकी द्वारा घुसपैठ की कोशिश करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद सेना फिर से अलर्ट पर है और संवेदनशील इलाको पर नजर रख रही है।
इसे भी पढ़े : महायुति में हुआ सीटों का बंटवारा, जानें किसे मिलेगी कितनी सीटें, मुंबई की 36 विधानसभा सीटों का क्या अपनाया फॉर्मुला
