Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव में अपने कर्तव्य का निवर्हन कर सकते हैं नरहरि जिरवाल: शरद पवार

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jul 03, 2022 | 06:19 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव से एक दिन पहले शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बावजूद उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल (Narhari Jirwal) कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में अपना कर्तव्य निभा सकते हैं। शिवसेना के एकनाथ शिंदे खेमे ने जिरवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया था।

महाराष्ट्र विधानसभा का दो-दिवसीय विशेष सत्र रविवार से शुरू होगा। इस दौरान नए अध्यक्ष का चुनाव होगा और एकनाथ शिंदे-नीत नवगठित सरकार को विश्वास मत का सामना करना पड़ेगा। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला शिवसेना विधायक राजन साल्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राहुल नार्वेकर के बीच है।

शिवसेना के एकनाथ शिंदे धड़े के सामने मौजूदा चुनौती पर पुणे में पत्रकारों से पवार ने कहा कि यह एक लंबी कानूनी लड़ाई होगी कि शिवसेना के किस समूह को आधिकारिक विधायक दल माना जाएगा। पवार ने कहा कि वह एक ऐसे राज्य के मामले को जानते हैं जहां कुछ विधायकों ने अपनी पार्टी के व्हिप के खिलाफ मतदान किया था, जिसके बाद मामले को अध्यक्ष के समक्ष रखा गया, जिन्होंने पार्टी को मान्यता देने के लिए चार साल बर्बाद कर दिए।

सम्बंधित ख़बरें

शरद पवार की अचानक बिगड़ी तबीयत, बारामती से पुणे के लिए रवाना; सुप्रिया सुले साथ में मौजूद; जानें हेल्थ अपडेट

Japan Election: एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री ताकाइची के गठबंधन को भारी बहुमत मिलने का अनुमान

राज्यसभा में महाराष्ट्र BJP की ताकत दोगुनी? शरद पवार समेत 7 दिग्गजों का टर्म खत्म, महायुति ने की फील्डिंग सेट!

निशानेबाज: शरद पवार के पुराने हुए दांव-पेंच, देवाभाऊ की राजनीति काफी तेज

निर्णय लेने के लिए (अध्यक्ष के चुनाव के दौरान) जिरवाल के कानूनी अधिकारों पर एक सवाल का जवाब देते हुए पवार ने कहा, ‘‘यह सच है कि उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव है, लेकिन यह उन्हें दायित्वों के निर्वहन से प्रतिबंधित नहीं करता है। वह विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष का कर्तव्य निभा सकते हैं।” कांग्रेस के नाना पटोले के पिछले साल फरवरी में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बनने के लिए इस्तीफा देने के बाद से विधानसभा अध्यक्ष का पद खाली पड़ा है। (एजेंसी)

Jirwal can discharge his duty in the election for speaker of the assembly sharad pawar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2022 | 06:19 AM

Topics:  

  • Election
  • Narhari Zirwal
  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.