महबूबा मुफ्ती का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा-कश्मीर में हाल में हुई हत्याओं से केंद्र का ‘फर्जी नैरेटिव’ ध्वस्त हुआ
- Written By: सुभाष यादव
File Pic
श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि कश्मीर में हाल में नागरिकों की हत्याओं से केंद्र सरकार का वह “फर्जी नैरेटिव” ध्वस्त हो गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि घाटी में सब कुछ सामान्य हो गया है।
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर और बांदीपुरा जिले में हुई अलग-अलग घटनाओं में, श्रीनगर में दवाओं की एक प्रमुख दुकान के मालिक और कश्मीरी पंडित माखन लाल बिन्द्रू समेत तीन लोगों को मंगलवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने गोली मार दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर से दिल्ली-NCR तक कांपी धरती, भूकंप के झटकों से सहमे लोग; अफगानिस्तान में था केंद्र
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
नवभारत विशेष: POK में अशांति का सूझबूझ से लाभ उठाए भारत, क्या सैन्य कार्रवाई की जाए?
Jammu Kashmir: कठुआ में बड़ा सड़क हादसा, सुकराला माता मंदिर जा रही मिनीबस खाई में गिरी, 23 श्रद्धालु घायल
महबूबा ने ट्वीट किया, “कश्मीर में हाल में हुई घटनाओं के साथ ही भारत सरकार का वह फर्जी नैरेटिव ध्वस्त हो गया है, जिसके अनुसार घाटी में सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था। सरकार बिलकुल ही संवेदनहीन है, जिसके लिए इंसान के जीवन का कोई मोल नहीं है और इसने सुरक्षा के नाम पर सजा देने की अपनी नीतियों से जम्मू कश्मीर को खतरे में डाल दिया है।”(एजेंसी)
