Jaipur Wall Collapse: राजस्थान के आमेर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत; कई घायल
Jaipur Breaking News: जयपुर के आमेर क्षेत्र स्थित अरावली पैलेस होटल परिसर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो महिला समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
अरावली पैलेस होटल दुर्घटना (सोर्स - सोशल मीडिया)
Aravali Palace Hotel Accident: जयपुर के आमेर इलाके में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। तालामोड़ के पास स्थित अरावली पैलेस होटल परिसर में निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे के समय मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तथा राहत दल मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे में दबने से दो महिला मजदूरों और एक पुरुष मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद प्रशासन और बचाव दल ने मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। इस घटना ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है…
