Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जन्मदिन विशेष: 2 माह की आयु में चली गई आंखों की रोशनी फिर भी रच डाले 82 ग्रंथ, आती हैं 22 भाषाएं

आज ऐसी सख्सियत का जन्मजिन है, जिन्होंने दो महीने की आयु में ही उन्होंने अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी। लेकिन उनकी शारीरिक कमी उनके ज्ञान और सेवा की यात्रा में कभी बाधा नहीं बनी।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jan 14, 2025 | 07:12 AM

रामभद्राचार्य (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: जगद्गुरु रामभद्राचार्य हिंदू धर्म, शिक्षा तथा साहित्य में खूब नाम कमाया है। उनका वास्तविक नाम गिरधर मिश्रा है और उनका जन्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुआ था। बचपन में केवल दो महीने की आयु में ही उन्होंने अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी। लेकिन उनकी शारीरिक कमी उनके ज्ञान और सेवा की यात्रा में कभी बाधा नहीं बनी। आज उनका जन्मदिन है। आइए आपको उनके सफर के बारे में बताते हैं।

बता दें कि गिरधर मिश्रा ने अपनी शिक्षा बिना देखे केवल सुनकर पूरी की। वे न पढ़ सकते थे और न ही लिख सकते थे, यहां तक कि उन्होंने ब्रेल लिपि का भी उपयोग नहीं किया। उनकी शिक्षा और ज्ञान का माध्यम उनकी गहरी स्मरण शक्ति और सुनने की क्षमता थी। उन्होंने केवल सुनकर ही संस्कृत, हिन्दी, अवधी, मैथिली और 22 अन्य भाषाओं का ज्ञान अर्जित किया।

रामानन्द सम्प्रदाय में योगदान

रामभद्राचार्य रामानन्द सम्प्रदाय के चार प्रमुख जगद्गुरु रामानन्दाचार्यों में से एक हैं। 1988 में इस पद पर प्रतिष्ठित होने के बाद से उन्होंने समाज और धर्म की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। वे अपने प्रवचनों, रचनाओं और दार्शनिक विचारों के माध्यम से लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।

तुलसी पीठ और विकलांग विश्वविद्यालय की स्थापना

चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने संत तुलसीदास के नाम पर तुलसी पीठ की स्थापना की। यह संस्था धार्मिक और सामाजिक सेवा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके साथ ही उन्होंने 2001 में जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय की स्थापना की, जो विशेष रूप से विकलांग बच्चों और युवाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। यह विश्व का एकमात्र ऐसा विश्वविद्यालय है, जो पूरी तरह से दिव्यांग छात्रों के लिए समर्पित है। वे इस विश्वविद्यालय के आजीवन कुलाधिपति हैं।

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

साहित्यिक योगदान

रामभद्राचार्य एक बहुभाषाविद्, कवि और लेखक हैं। उन्होंने 80 से अधिक पुस्तकें और ग्रंथों की रचना की है। इनमें चार महाकाव्य (दो संस्कृत और दो हिन्दी में) भी शामिल हैं। तुलसीदास पर उनकी विशेषज्ञता उन्हें इस क्षेत्र में अद्वितीय बनाती है। उनकी रचनाएं न केवल साहित्यिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि वे समाज और धर्म के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य का जीवन इस बात का प्रमाण है कि शारीरिक बाधाएं कभी भी किसी के सपनों और संकल्प को नहीं रोक सकतीं। उन्होंने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास के बल पर वह स्थान प्राप्त किया, जो बहुत कम लोगों को मिल पाता है। उनका जीवन हर किसी के लिए प्रेरणा है, खासकर उन लोगों के लिए जो जीवन में किसी भी प्रकार की चुनौती का सामना कर रहे हैं। साल 2015 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मविभूषण से सम्मानित किया था।

Jagadguru rambhadracharya birthday special know all about him

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2025 | 05:46 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

Nagpur News: ऐतिहासिक एम्प्रेस मिल की दीवार ढही: 4 कारें दबीं, मालिक को नोटिस जारी

2

पीएम मोदी के जन्मदिवस से महात्मा गांधी-शास्त्री की जयंती तक मनेगा ‘सेवा पखवाड़ा, सीएम योगी का निर्देश

3

एशिया कप के लिए फैंस को लेना होगा इस ऐप का सब्सक्रिप्शन, जानें कब और कहां देख सकते हैं मुकाबले

4

PM मोदी के बर्थडे पर होगी होगी नमो वन-नमो पार्क की स्थापना, सीएम योगी ने की बड़ी बैठक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.