-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Isi Pakistan Honeytrap Forcing Indians Spy Influencers Targeted Madam X
मिस्टर ‘X’ नहीं, मैडम ‘X’ के खेल से मचा हड़कंप, हनी ट्रैप के पीछे ISI की गंदी साजिश; टारगेट पर थे कई इंफ्लूएंसर्स
- Written By: अमन उपाध्याय
पाकिस्तान से जुड़े कई जासूस लगातार पकड़े जा रहे हैं। पूछताछ में सामने आया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI हनी ट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर जासूसी करवाने के लिए मजबूर कर रही है।

हनी ट्रैप के पीछे ISI की गंदी साजिश, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
हरियाणा के कैथल से गिरफ्तार किए गए देवेंद्र सिंह ढिल्लों ने जासूसी मामले में पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि उसे हनी ट्रैप में फंसाकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने पर मजबूर किया गया। ढिल्लों ने यह भी बताया कि ISI एजेंट ने और भी कई युवाओं को हनी ट्रैप के जरिए फंसाने की कोशिश की थी।
इस पूरे मामले में एक रहस्यमयी महिला, जिसे ‘मैडम X’ कहा जा रहा है, का नाम सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, मैडम X की नजर सोशल मीडिया पर सक्रिय कई प्रभावशाली युवाओं पर थी। अब भारतीय जांच एजेंसियां और खुफिया विभाग इस महिला की पहचान करने में लगे हुए हैं।
होटल में महिला मित्र से की मुलाकात
“मैं लगभग 3000 लोगों के एक समूह के साथ करतारपुर कॉरिडोर गया था, जिसमें करीब 125 लोग हरियाणा से थे। जब हम वाघा बॉर्डर पर पहुंचे, तो हमारी मुलाकात एक स्कॉट से हुई और वहीं मेरी जान-पहचान विक्की नाम के एक पाकिस्तानी नागरिक से हुई। उस समय मुझे यह जानकारी नहीं थी कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ा हुआ है। विक्की ने मेरी काफी मदद की, मुझे कई जगहों पर घुमाया, पूजा भी करवाई और फिर हम लाहौर पहुंचे। वहां विक्की ने मेरी मुलाकात अरसलान नाम के एक व्यक्ति से करवाई। इसके बाद हम एक होटल गए, जहां अरसलान की एक महिला मित्र भी मौजूद थी।”
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
“मेरी वहां पर उस लड़की से बातचीत हुई और हम दोनों ने एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट नंबर ले लिए। हम एक साथ शॉपिंग करने भी गए, और मेरे पास उसका इंस्टाग्राम आईडी भी था। लेकिन जब मैं भारत लौट आया, तो उसने मुझे ब्लॉक कर दिया। विक्की ने मुझसे कहा कि एक भारतीय फोन नंबर जो QR कोड में एक्टिव था उसमें ₹1500 भेज दूं ताकि किसी जरूरतमंद की मदद हो सके। मैंने उसकी बात मानकर उस नंबर पर ₹1500 ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा, मैंने खुद विक्की से संपर्क किया था और करतारपुर में पूजा करवाने के लिए उसके जानने वालों से निवेदन किया था। फिर एक दिन विक्की ने मुझसे कहा कि मुझे एक भारतीय सिम कार्ड दिलवा दो।”
सुरक्षा एजेंसियां कर रही बयानों बयानों की पुष्टि
सुरक्षा एजेंसियां अब उस भारतीय सिम नंबर की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर उस नंबर का इस्तेमाल कौन कर रहा है। इसके साथ ही, देवेन्द्र सिंह ढिल्लों द्वारा दिए गए बयानों की भी पुष्टि की जा रही है।
मोबाइल फोन से मिले सबूत
11 मई को गुहला थाने में एक सुरक्षा एजेंट ने शिकायत दर्ज कराई कि देवेंद्र ने बिना लाइसेंस के पिस्तौल और बंदूकों के साथ अपनी तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की हैं। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने 13 मई को देवेंद्र को हिरासत में लेकर दो दिन की रिमांड पर पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन से पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी भेजे जाने के सबूत मिले, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हनी ट्रैप में फंसे कई भारतीय युवक
जांच में यह सामने आया कि देवेंद्र को फंसाने वाली लड़की पहले भी कई भारतीय युवकों को अपनी मोहक छवि के जरिए फंसा कर जासूसी करवाने के लिए मजबूर कर चुकी थी। इसके अलावा, हनी ट्रैप ISI की साजिश का एक प्रमुख हिस्सा है। ISI ने पहले भी कई भारतीय मूल के लोगों को हनी ट्रैप के जाल में फंसाने की कोशिश की है।
Isi pakistan honeytrap forcing indians spy influencers targeted madam x
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














