Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RPF को मिलीं पहली महिला मुखिया, सोनाली मिश्रा को रेलवे सुरक्षा बल की कमान

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के इतिहास में पहली बार किसी महिला अधिकारी को सर्वोच्च पद की कमान सौंपी गई है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को आरपीएफ की पहली महिला महानिदेशक (DG) बनाया गया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jul 13, 2025 | 08:21 PM

आईपीएस सोनाली मिश्रा (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मोदी सरकार में महिलाओं को शीर्ष पद पर नियुक्ति को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में RPF के सर्वोच्च पद पर पहली बार किसी महिला की नियक्ति की घोषणा की गई है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को रेलवे सुरक्षा बल की पहली महिला महानिदेशक (DG) बनाया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के इतिहास में पहली बार किसी महिला अधिकारी को सर्वोच्च पद की कमान सौंपी गई है। शनिवार को कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सोनाली मिश्रा की इस पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

सोनाली मिश्रा के बारे में

सोनाली मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। इस समय मध्य प्रदेश पुलिस में अतिरिक्त महानिदेशक (चयन) के पद पर तैनात हैं। वे महानिदेशक मनोज यादव का स्थान लेंगी, जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सोनाली मिश्रा ने अपने विशिष्ट कार्यकाल में कई अहम भूमिकाओं को अंजाम दिया है। जुलाई 2021 में, उन्हें पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के गठन का नेतृत्व करने वाली पहली महिला कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़ें:- शरद पवार हुए एक्टिव, इस दिन तय होगा जयंत पाटिल का भविष्य, शिंदे की लगेगी लॉटरी

सोनली ने कश्मीर घाटी में बल के गठन का नेतृत्व महानिरीक्षक (IG) के रूप में किया। BSF की एडीजी व खुफिया विंग का भी नेतृत्व किया। सोनाली मिश्रा अपनी सेवानिवृत्ति 31 अक्टूबर, 2026 तक RPF के महानिदेशक के पद पर रहेंगी। उन्हें आरपीएफ की पहली महिला डीजी होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस और मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक सम्मान भी मिल चुका है।

रेलवे सुरक्षा बल के बारे में

उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे की संपत्ति को सुरक्षा प्रदान करने RPF का गठन 1957 में किया गया था। उसके बाद 1966 में इस बल को रेलवे संपत्ति के अवैध कब्जे में शामिल अपराधियों की जांच करने, गिरफ्तार करने और मुकदमा चलाने का अधिकार दिया गया। 20 सितंबर, 1985 को इसे “संघ का एक सशस्त्र बल” का दर्जा दिया गया। अब विश्व के दूसरे सबसे बड़े रेल नेटवर्क के रूप में भारतीय रेलवे अपना स्थान बना रहा है। ऐसे में इसकी सुरक्षा का जिम्मा भी पहली बार एक सशक्त महिला अधिकारी को दिया जाना अपने आप में उपलब्धि दर्शाता है।

-मुंबई से सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

Ips sonali mishra appointed as first women director general of rpf

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2025 | 08:21 PM

Topics:  

  • Indian Railway
  • Madhya Pradesh News
  • RPF

सम्बंधित ख़बरें

1

दुनिया में बह रहे खून के दोषी हम! पड़ोसी मुल्क की हिंसा पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद का बड़ा बयान

2

संघ रोज अपमान और आरोपों का कड़वा जहर पी रहा! कथावाचक मिश्रा ने भगवान शिव से की RSS की तुलना

3

पांडव कचहरी या गोंड राजा का दरबार? महाराष्ट्र-MP सीमा पर उपेक्षित पड़ी है यह प्राचीन धरोहर

4

‘हिंदू राष्ट्र वाले अंबेडकर राष्ट्र बना रहे’ भाजपा पर भड़के धर्म गुरु; विधि-विचार की लड़ाई सड़क पर आई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.