-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Sharad Pawar Party Hold Meeting 15 July Jayant Patil Resignation
शरद पवार हुए एक्टिव, इस दिन तय होगा जयंत पाटिल का भविष्य, शिंदे की लगेगी लॉटरी
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरचंद्र पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल के इस्तीफे की खबरों के बीच शरद पवार एक्शन मोड में आ गई है। उन्होंने संगठन की एक बैठक बुलाई है।

जयंत पाटिल, शरद पवार व शशिकांत शिंदे (डिजाइन फोटो)
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल के इस्तीफे की खबरें के बीच शरद पवार एक्टिव हो गए है। पार्टी के प्रवक्ता और विधायक जितेंद्र आव्हाड ने जयंत की इस्तीफे की खबर को कोरी अफवाह बताया। लेकिन इस बीच शरद पवार ने पार्टी की बैठक बुला ली है। बैठक में जयंत पाटिल के भविष्य और नए उत्तराधिकारी की पर चर्चा हो सकती है।
शरद पवार की पार्टी अपने अगले प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जारी अटकलों के बीच मंगलवार को एक बैठक करेगी। एनसीपी (एसपी) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने अपने पद से इस्तीफा देने की खबरों के बीच यह भी अटकलें लगाई जा रही है कि पार्टी के विधान परिषद सदस्य शशिकांत शिंदे उनकी जगह ले सकते हैं।
क्या बोले शशिकांत शिंदे?
इधर शशिकांत शिंदे भी इन खबरों से खुश नजर आए। उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें मौका दिया गया तो यह उनके लिए एक निर्णायक मोड़ होगा। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को सभी पार्टी नेता आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
गोमूत्र पर वैज्ञानिक बोले तो दुनिया में उड़ेगा मजाक! शरद पवार गुट के नेता ने किया प्रियंका गांधी का समर्थन
पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर की राजनीति में एंट्री? शरद पवार-सुप्रिया सुले से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
शरद पवार गुट को राहत, ईश्वरपुर नगराध्यक्ष मलगुंडे की अयोग्यता पर रोक, फडणवीस से जयंत पाटिल की मुलाकात का असर
रक्षा खडसे का इस्तीफा लो…, गिरीश महाजन और विजय चौधरी के वायरल ऑडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में मचा हड़कंप
15 जुलाई को होगी शरद पवार गुट की बैठक
एनसीपी (एसपी) के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र आव्हाड ने शनिवार को एक बयान में पाटिल के इस्तीफे की खबरों को शरारतपूर्ण बताया। आव्हाड ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि 15 जुलाई को एक बैठक बुलाई गई है। देखते हैं क्या होता है।
हालांकि शरद पवार की पार्टी या जयंत पाटिल की ओर से अब तक इस्तीफे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मीडिया चैनलों सहित मीडिया के एक तबके में ऐसी खबरें आई हैं कि पाटिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और शशिकांत शिंदे उनके उत्तराधिकारी हैं।
आतंकी कसाब को दिलाई फांसी, अब राज्यसभा जाएंगे उज्ज्वल निकम समेत 4 मनोनीत सदस्य
2018 पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं जयंत पाटिल
जयंत पाटिल 2018 से अविभाजित एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। जुलाई 2023 में अजित पवार और अन्य विधायकों के विद्रोह तथा पार्टी के विभाजन के बाद पाटिल शरद पवार गुट में उसी पद पर बने रहे।
दरअसल, एनसीपी के 26वें स्थापना दिवस पर 10 जून को जयंत पाटिल ने पार्टी प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी में पद छोड़ने का संकेत दिया था। पाटिल ने कहा था कि पार्टी के लिए नए चेहरों को मौका देना महत्वपूर्ण है। इस पर कार्यकर्ताओं ने भावनात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की और उनसे पद पर बने रहने का आग्रह किया था।
Sharad pawar party hold meeting 15 july jayant patil resignation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विजेता को हार्दिक हार्दिक बधाई, प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट; भाई तेजस्वी को दिखाया आईना!
Aug 03, 2026 | 06:20 PMUP: अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार; ई-नोटिस से कसा शिकंजा, 1.53 लाख वाहनों की हो रही ऑनलाइन ट्रैकिंग
Aug 03, 2026 | 06:15 PM300 अवैध गर्भपात कराने वाले कोल्हापुर के डॉक्टर के कारनामे उजागर, लड़का होने का दावा कर चला रहा था रैकेट
Aug 03, 2026 | 06:14 PMनई चमचमाती पीली थार के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा, सावन के पहले सोमवार पर किया खास पूजन
Aug 03, 2026 | 06:13 PMनवलपरासी में भारतीय जवानों पर नेपाल ने लगाया बांध तोड़ने का बड़ा आरोप, India-Nepal संबंधों में बढ़ा तनाव
Aug 03, 2026 | 06:08 PMपिछले साल नहीं मिला था एक भी फ्रेंडशिप बैंड, इस बार नन्ही बच्ची की मुस्कान जीत रही दिल; VIDEO वायरल
Aug 03, 2026 | 06:07 PM‘मराठी PM बने तो होगी खुशी’, देवेंद्र फडणवीस के चाचा के दावे पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का तंज
Aug 03, 2026 | 05:58 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














