बेंगलुरु के साथ हुआ अन्याय…RCB के चैंपियन बनते ही क्यों भड़के डीके शिवकुमार? आयोजकों पर लगाए गंभीर आरोप
DK Shivakumar on IPL Final Venue: गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला RCB ने जीता। इस मुकाबले को लेकर कर्नाटक के नामित मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने नाराजगी जाहिर की है।
- Written By: प्रिया जैस
आरसीबी की जीत पर डीके शिवकुमार (IANS फाइल फोटो)
DK Shivakumar Political Bias Allegation: रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में हुए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के बाद डीके शिवकुमार का बड़ा बयान सामने आया। डीके शिवकुमार ने रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु की अहमदाबाद में हुई जीत पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के साथ अन्याय हुआ है।
रविवार को हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल मैच में, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। हालांकि, कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार इससे खुश नहीं दिखे। पत्रकारों से बात करते हुए, शिवकुमार ने फाइनल मैच का वेन्यू गुजरात शिफ्ट किए जाने के फैसले पर आयोजकों के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।
बेंगलुरु के साथ हुआ अन्याय
उन्होंने कहा, “IPL का फाइनल मैच बेंगलुरु में ही होना चाहिए था। हमारे साथ अन्याय हुआ है। इसे राजनीति की वजह से किसी दूसरे वेन्यू पर शिफ्ट कर दिया गया। मैं इस मामले पर और कुछ नहीं कहूंगा।”
सम्बंधित ख़बरें
WATCH: RCB की जीत के बाद वायरल हुआ Virushka का रोमांस, कोहली के KISS ने लुटी महफिल, लोग बोले- नजर न लगे
गुजरात टाइटंस की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी, IPL फाइनल के बाद लौटते वक्त हुआ हादसा
IPL 2026 Prize Money: खिताबी जीत के बाद RCB पर जमकर बरसे पैसे, वैभव सूर्यवंशी पर भी हुई धनवर्षा, देखें लिस्ट
वैभव सूर्यवंशी से लेकर साई सुदर्शन तक…, देखें IPL 2026 में अवॉर्ड विनर खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
उन्होंने आगे कहा, “अगर आईपीएल का यह फाइनल मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया होता तो कर्नाटक फैंस के लिए यादगार पल होता। अपनी टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनते देखना कर्नाटक और आरसीबी के फैंस के लिए रोमांचक भरा होता। हालांकि, सभी RCB फैन्स और कर्नाटक सरकार की ओर से, मैं टीम को बधाई देता हूं।”
सोशल मीडिया पर दी बधाई
इसके बाद, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “RCB ने लगातार दूसरा IPL टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया है। हिम्मत, संयम और चैंपियंस की सच्ची भावना के साथ, टीम ने एक बार फिर बेंगलुरु को गर्व महसूस कराया है।”
Tonight, Bengaluru rises again as champions! ಈ ಸಲವೂ ಕಪ್ ನಮ್ದೇ ⭐️⭐️ RCB has created history by clinching a second consecutive IPL title. With grit, composure, and the heart of true champions, the team has once again made Bengaluru proud. Congratulations to the players,… pic.twitter.com/y2hgXT4m2l — DK Shivakumar (@DKShivakumar) May 31, 2026
यह भी पढ़ें – गुजरात टाइटंस की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी, IPL फाइनल के बाद लौटते वक्त हुआ हादसा
नए क्लब में शामिल हुई आरसीबी
आपको बताते चलें, कि RCB ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर शानदार ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के साथ एलिट क्लब में शामिल हो गई है। RCB लीग की तीसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने लगातार दो IPL खिताब (2025, 2026) जीते हैं।
RCB से पहले, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) (2010 और 2011) और मुंबई इंडियंस (MI) (2019 और 2020) यह उपलब्धि पहले ही हासिल कर चुकी थीं। सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के मामले में RCB तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई इंडियंस और CSK संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं, जिनके नाम 5-5 खिताब हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स तीन खिताबों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि RCB दो खिताबों के साथ तीसरे स्थान पर है।
