-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Internet Suspended In Cuttack After Violent Clashes Between Two Communities Home Ministry Issues Order
दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद कटक में इंटरनेट सेवा बंद, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Cuttack में दो समुदायों के बीच हाल ही में हुई हिंसक झड़पों के बाद शांति बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया है। यह निर्णय राज्य के गृह विभाग ने रविवार शाम को लिया।

ओडिशा के कटक में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान हिंसा, फोटो- सोशल मीडिया
Cuttack Internet Suspension: गृह विभाग के मुताबिक, इस कदम का उद्देश्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैल रही भड़काऊ और झूठी सूचनाओं को रोकना है, जो शहर की शांति और सौहार्द को प्रभावित कर सकती थीं। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि कुछ असामाजिक तत्व फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक सामग्री फैला रहे थे, जिससे तनाव का माहौल बन गया।
गृह विभाग के आदेश के अनुसार, 5 अक्टूबर की शाम 7 बजे से 6 अक्टूबर की शाम 7 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। यह निर्णय भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम, 1885 की धारा 5(2) और टेलीकॉम सेवाओं के अस्थायी निलंबन नियम, 2017 के तहत लिया गया है। प्रतिबंध कटक नगर निगम, कटक विकास प्राधिकरण क्षेत्र और जिले के अंतर्गत आने वाले 42 इलाकों में लागू किया गया है।
सभी ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित
इस निलंबन के दौरान सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, स्नैपचैट), मोबाइल इंटरनेट, ब्रॉडबैंड, और डायल-अप कनेक्शन जैसी सेवाएं बंद रहेंगी। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सत्यव्रत साहू ने कहा कि यह निर्णय “कटक में शांति और सौहार्द बहाल करने के लिए आवश्यक कदम” है। उन्होंने सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को आदेश का पालन करने और इसकी रिपोर्ट विभाग को देने के निर्देश दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इस्तीफे के बाद पहली बार ओडिशा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ ने किया शानदार स्वागत- VIDEO
सूर्य देव से जुड़ी 10 रोचक बातें, जिन्हें जानकर हिंदू धर्म की कई मान्यताएं हो जाएंगी साफ
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
स्थिति नियंत्रण में, पुलिस ने बढ़ाई गश्त
कटक-भुवनेश्वर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नरसिंह भोला ने बताया कि हिंसक झड़प के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। उन्होंने कहा, “हमारी टीमें पूरे शहर में गश्त कर रही हैं और हिंसा में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।” भोला ने बताया कि झड़प में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
#WATCH | कटक, ओडिशा: सहायक अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार बेहरा ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि गौरीशंकर पार्क के पास दंगाइयों ने 8-10 जगहों पर आग लगा दी है। हमने आग बुझा दी है। दंगाई हम पर पथराव कर रहे हैं… स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात की गई है।” pic.twitter.com/y9Gkoi2mTb — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2025
कैसे शुरू हुआ बवाल
बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात दो बजे के बीच दाराघाबाजार क्षेत्र में हाथी पोखरी के पास उस समय झड़प हुई जब विसर्जन यात्रा कथाजोड़ी नदी के तट देबीगारा की ओर जा रही थी। हिंसा तब भड़की जब कुछ लोगों ने विसर्जन के दौरान तेज आवाज में संगीत बजाने पर आपत्ति की। अधिकारियों की मानें तो विवाद जल्द ही टकराव में बदल गया। इसके बाद भीड़ ने विसर्जन यात्रा पर छतों से पत्थर और कांच की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं।
जनता से शांति बनाए रखने की अपील
एसीपी भोला ने नागरिकों से अपील की, “कटक के लोग प्रशासन का सहयोग करें और शांति व सद्भाव बनाए रखें। सामान्य जीवन जल्द बहाल करने में सबकी भागीदारी जरूरी है।” उन्होंने कहा कि अब बाजार खुलने लगे हैं और सड़कों पर आवाजाही शुरू हो गई है, जो स्थिति के सुधार का संकेत है।
यह भी पढ़ें: ‘तो सौ बार FIR कबूल है’ बोलने वाला जिसान खान गिरफ्तार, I Love Muhammad विवाद पर दिया था बयान- VIDEO
प्रशासन का कहना है कि अगले 24 घंटों में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। अधिकारियों ने भरोसा जताया कि इंटरनेट सेवा बहाली के बाद भी कानून-व्यवस्था पर सख्त निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह फिर से न फैल सके।
Internet suspended in cuttack after violent clashes between two communities home ministry issues order
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, लाल निशान में खुला सेंसेक्स; निफ्टी 24,000 के पार
Jul 30, 2026 | 09:31 AMमाझा गांव आरोग्य संपन्न से हर गांव होगा निरोगी नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोले स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर
Jul 30, 2026 | 09:29 AMपाकिस्तानी कश्मीर नहीं, वह PoK है! NYT की रिपोर्ट पर भारत ने सरेआम टोका; कहा- हमारा हिस्सा है, भ्रम न फैलाएं
Jul 30, 2026 | 09:28 AMChina Iran: चीन से पाकिस्तान के रास्ते ईरान पहुंचे 400 रॉकेट लॉन्चर, डोनाल्ड ट्रंप ने जताई हैरानी
Jul 30, 2026 | 09:21 AMSonali Bendre Skincare: कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने बताया स्किनकेयर सीक्रेट, धूप से हो गईं बेहद संवेदनशील
Jul 30, 2026 | 09:20 AMपप्पू यादव को जान से मारने की ऑफिशियल धमकी, आरोपी ने छोड़ा पता-आधार और नंबर, परिवार को भी उड़ाने की कही बात
Jul 30, 2026 | 09:20 AMनवभारत संपादकीय: NEET आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, लोकतंत्र में विरोध का अधिकार बरकरार
Jul 30, 2026 | 09:14 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














