राहुल गांधी संग विजय थलापति का Video इंस्टाग्राम ने किया ब्लॉक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! सरकार ने क्या कहा?
Rahul Gandhi Insta Video: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक वीडियो इंस्टाग्राम ने ब्लॉक कर दिया। इस वीडियो में राहुल गांधी विजय थलपति के शपथ ग्रहण समारोह में नजर आ रहे हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
राहुल गांधी संग विजय थलापति(Image- Social Media)
Instagram Blocked Rahul Gandhi Video: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो इंस्टाग्राम द्वारा ब्लॉक कर दिया गया। इस वीडियो में राहुल गांधी विजय थलपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होते हुए नजर आ रहे हैं।
हालांकि, बाद में इंस्टाग्राम ने अपनी गलती सुधारते हुए वीडियो को फिर से अनब्लॉक कर दिया, लेकिन कुछ घंटों तक चले इस घटनाक्रम से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने इसके पीछे सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया कि इसमें उनका कोई रोल नहीं है। ये इंस्टाग्राम की ओर से की गई गलती है।
क्या कहा मंत्रालय ने?
मीडिया रिपोर्ट्स में मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कहा गया कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा ये गलत दावा किया गया है कि LOP राहुल गांधी की कुछ पोस्ट्स को MeitY द्वारा ब्लॉक कर दिया गया था। ये स्पष्ट किया जाता है कि इस कार्रवाई से MeitY का कुछ लेना-देना नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में इंसानियत शर्मसार! बंधक मजदूरों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, राहुल गांधी ने मांगा न्याय
राहुल गांधी मानहानि केस: MP हाईकोर्ट में सुनवाई हुई पूरी, अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित
जल्द ही यहां आइटम सॉन्ग पर नाचेंगे मंत्री! विधानसभा या फिल्म सेट? उधयनिधि का CM विजय पर तीखा प्रहार
‘समझौते की प्रक्रिया पूरी हो गई है…’, राहुल गांधी-कार्तिकेय मामले में समझौता! अब कल आ सकता है बड़ा फैसला
This video from the oath ceremony of Tamil Nadu CM @TVKVijayHQ earlier today has been blocked by @Meta on both LoP @RahulGandhi and @INCIndia accounts. What’s wrong with this video @Meta? Why has this been blocked? Disgusting to say the least. pic.twitter.com/7zzAMdy7oq — Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) May 10, 2026
मंत्रालय ने कहा कि ऐसा प्लेटफ़ॉर्म के अपने आंतरिक सिस्टम की गलती की वजह हुआ था, जिसने गलती से इन पोस्ट्स को ब्लॉक करने के लिए फ्लैग कर दिया था। मंत्रालय ने बताया कि अब इन पोस्ट्स को बहाल कर दिया गया।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय
इससे पहले सुपरस्टार विजय ने अपनी फिल्मी चमक-धमक को पीछे छोड़ बेहद शालीनता के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस भव्य समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और हजारों की संख्या में लोग अपने नए नेता की एक झलक पाने के लिए घंटों पहले ही जमा हो गए थे।
यह भी पढ़ें- …तो कांग्रेस के CM बनते एक्टर विजय, राहुल गांधी की वजह से अधूरी रह गई हसरत, पढ़ें 2009 का पुराना किस्सा
विजय की इस नई राजनीतिक पारी को राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी मजबूती मिली है क्योंकि कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी खुद इस समारोह के साक्षी बने। राहुल गांधी विशेष रूप से दिल्ली से चेन्नई पहुंचे ताकि वे मंच पर थलपति विजय के साथ खड़े होकर समर्थन दिखा सकें।
