- Hindi News »
- India »
- Indigo And Spicejet Flight Emergency Landing In Delhi And Hyderabad After Few Minutes Of Take Off
260 लोगों की बच गई जान, दिल्ली और हैदराबाद में 2 विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग
12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद देश में इमरजेंसी लैंडिंग का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी दो विमान ने टेकऑफ के कुछ देर बाद इमरजेंसी लैंडिंग की है। एक प्लेन में 180 तो दूसरे प्लेन में 80 लोग सवार थे।
- Written By: अनिल सिंह

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो- सोशल मीडिया
गुरुवार सुबह दिल्ली और हैदराबाद के एयरपोर्ट पर दो विमान ने उड़ान भरने के कुछ देर बाद इमरजेंसी लैंडिंग की। दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ कुल 180 लोग सवार थे। वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद से तिरुपति जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट ने उड़ान भरने के 10 मिनट बाद वापसी का ऐलान किया और लौट कर हैदराबाद वापस आ गई। इस फ्लाइट में कुल 80 लोग सवार थे। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि हवा में सफर कर रहे 260 लोगों की जान बच गई है।
12 जून को हुए अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से उड़ान भरने के बाद विमानों की एयरपोर्ट पर वापसी का सिलसिला बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इमरजेंसी लैंडिंग के कई मामले सामने आए हैं। ताजा घटना गुरुवार की है। जब दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से इंडिगो विमान ने उड़ान भरी, यह विमान दिल्ली से लेह की ओर जा रहा था। लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटने का फैसला किया और दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस विमान में 180 यात्री सवार थे।
ये भी पढ़ें- अब एयर इंडिया की फ्लाइट्स कैंसिल होने पर कैसे मिल सकता है रिफंड, ये है पूरी प्रोसेस
सम्बंधित ख़बरें
DMRC की बड़ी पहल: कल से हर सोमवार दौड़ेंगी 24 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें, PM मोदी की अपील का असर
हैदराबाद जाने वाली नीदरलैंड्स की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट जारी
AIESL में टेक्निशियन-इंजीनियर्स की हड़ताल से विमान मेंटेनेंस प्रभावित, नागपुर समेत 6 सेंटरों पर असर
हैदराबाद में धू-धू कर जल उठे ट्रेन के डिब्बे, जयपुर एक्सप्रेस में लगी भीषण आग; बाल-बाल बचे यात्री
स्पाइसजेट की फ्लाइट भी हैदराबाद से तिरुपति के लिए उड़ान भरने के 10 मिनट बाद हैदराबाद एयरपोर्ट पर वापस लौट आई। खबर के मुताबिक स्पाइसजेट की इस फ्लाइट में कुल 80 यात्री सवार थे। प्लेन तकनीकी खराबी के बाद हैदराबाद वापस लौटी है या फिर मौसम की खराबी की वजह से पायलट को ऐसा फैसला लेना पड़ा, इसके बारे में औपचारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन यह कहा जा सकता है कि हवा में इस समय हड़कंप मचा हुआ है। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सुरक्षा के लिहाज से मुश्किल हालात में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई जा रही है।
18 जून को भी एयर इंडिया की 3 फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ समय बाद वापस लौट आई थी। वहीं 17 जून की अगर बात करें तो एयर इंडिया की 7 फ्लाइट रद्द की गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 12 जून से 17 जून तक करीब 66 उड़ानें रद्द की गई थी। इसके अलावा कई उड़ानें टेक ऑफ के बाद वापस लौटी हैं, ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस समय हवाई यात्रा बेहतर विकल्प नहीं समझा जा सकता है।
Indigo and spicejet flight emergency landing in delhi and hyderabad after few minutes of take off
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
May 18, 2026 | 10:17 PMजल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
May 18, 2026 | 10:12 PMMP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
May 18, 2026 | 10:10 PMSRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
May 18, 2026 | 10:00 PMमेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














